Homeछत्तीसगढ़सुकमा IED ब्लास्ट में घायल महिला आरक्षक से मिले उप मुख्यमंत्री विजय...

सुकमा IED ब्लास्ट में घायल महिला आरक्षक से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा – मुचाकी दुर्गा की वीरता पूरे देश की प्रेरणा”

सुकमा जिले के गोगुंडा पहाड़ी क्षेत्र में हुए IED विस्फोट में घायल हुई डीआरजी की साहसी महिला आरक्षक मुचाकी दुर्गा से मिलने आज छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायपुर के अस्पताल पहुँचे। उन्होंने दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार की व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा और उनकी बहन से विस्तारपूर्वक बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुचाकी दुर्गा का अदम्य साहस, मानसिक दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा मां दुर्गा के शक्ति-स्वरूप की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध जारी निर्णायक लड़ाई में दुर्गा जैसी वीर महिलाएँ सबसे बड़ी ताकत हैं।

विजय शर्मा ने विश्वास जताया कि सुरक्षा बलों के जज़्बे और स्थानीय युवाओं की भागीदारी के बल पर बस्तर नक्सलवाद-मुक्त होने की अंतिम राह पर है। उन्होंने कहा कि दुर्गा की वीरता, धैर्य और संकल्प ने यह संदेश दिया है कि देश की महिलाएँ हर मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

सरकार ने घायल आरक्षक दुर्गा के बेहतर उपचार और परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES