HomeUncategorizedसरायपाली में आज 1 अक्टूबर को न्यूरो और श्वसन रोग विशेषज्ञ देंगे...

सरायपाली में आज 1 अक्टूबर को न्यूरो और श्वसन रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा..

सरायपाली में आज 1 अक्टूबर को न्यूरो और श्वसन रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

सरायपाली। सरायपाली क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से सरायपाली स्थित अग्रवाल डेंटल एंड पॉलिक्लिनिक में 1 अक्टूबर को न्यूरो और श्वसन रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। वे ब्रेन और नसों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श करेंगे। इसके साथ ही मिनिमली इनवेसिव और एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में भी विशेषज्ञता रखते हैं।

वहीं डॉ. श्री रजनी (MD – Respiratory Medicine) भी इसी समय मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। उनके माध्यम से खांसी, दमा, सांस लेने में परेशानी, एलर्जी, COPD, निमोनिया, सीने में दर्द, लंबे समय से खांसी, टीबी सहित अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह सुविधा 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही अस्पताल की ओर से आयुष्मान कार्ड के जरिए नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।

यह विशेषज्ञ परामर्श शिविर अग्रवाल डेंटल एंड पॉलिक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में आयोजित होगा। मरीज अधिक जानकारी के लिए 9303623130, 7773086100 और 9174335366 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES