वन विभाग के द्वारा स्कूल के छात्र /छात्राओं को वन तथा वानकी के विभिन्न आयामों का जीवंत परिचय कराया गया।*,,,
,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,
भोपालपटनम। बीजापुर वन मंडल के अंतर्गत वन मितान जागृति शिविर कार्यक्रम का आयोजन वन परिक्षेत्र भोपालपटनम के भद्रकाली पर्यटन क्षेत्र में किय गया। ज्ञात हो कि वन मितान कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा केम्पा योजना के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को वन तथा वानकी के विभिन्न आयामों का जीवंत परिचय करा कर जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है । इस कड़ी में भोपालपटनम परी क्षेत्र के 4 विद्यालय जिसमें आचार्य डी ए वी एम एम पी एस उल्लूर स्कूल भोपालपटनम प्रधानाचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भोपालपटनम और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपालपटनम शासकीय सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीलूर भोपालपटनम के कुल 60 छात्र छात्राओं को गाड़ियों से ले जाकर जंगल का सैर कराया गया। पेड़ पौधे और वनस्पतियों से रूबरू कराया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संपूर्ण जानकारी विस्तार से समझाया गया। विभाग के द्वारा छात्र छात्राओं को भ्रमण कराया गया। भोपालपटनम परिक्षेत्र अंतर्गत फलदार वृक्षारोपण गोटाईगुड़ा में 10. 000 हेक्टर पौधों का रोपण किया गय। नरवा विकास कार्य अन्ना कुट्म क्षेत्र का भ्रमण के पश्चात भद्रकाली संगम क्षेत्र में टीम ए जेड एन दंतेवाड़ा एनजीओ के सदस्यों द्वारा स्नेक रेस्क्यू के बारे में रोचक जानकारी दिया गया। इस दरमियान सभी छात्र छात्राओं को टोपी प्रदाय किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों के अलावा उप वन मंडल अधिकारी भोपालपटनम नितीश रावटी परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह मास्टर ट्रेनर बीआर नरवरिया बीएमओ भोपालपटनम डॉ राजेंद्र राय ए जेड एन दंतेवाड़ा के सदस्य अक्षय मित्रा वह दीपक ठाकुर एवं परिक्षेत्र भोपालपटनम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

