Homeछत्तीसगढ़*मोहला :---कंगलुटोला के दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया, राजस्व...

*मोहला :—कंगलुटोला के दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया, राजस्व विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया… पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:— मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मोहला विकासखंड के ग्राम कंगलुटोला के दर्जनों ग्रामीण आज तहसील कार्यालय पहुंचे और राजस्व विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम की महिला कोटवार ने ग्राम में स्थित 10 एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है वही ग्रामीणों ने कोटवार द्वारा किए गए कब्जा को राजस्व विभाग की मिली भगत का आरोप लगाया है। तहसील कार्यालय परिसर में कंगलूटोला के ग्रामीण दर्जनों की संख्या में पहुंचे और नारे लगाकर राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत किया गया था जिसके उपरान्त भी प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई है जिसके कारण हम ग्रामीणों को राजस्व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वही तहसीलदार ने ग्रामीणों को 10 दिनों के भीतर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है । मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहें

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES