HomeUncategorizedमहासमुंद मे टला बड़ा सडक हादसा..बाल बाल बचे बस मे सवार 35-40...

महासमुंद मे टला बड़ा सडक हादसा..बाल बाल बचे बस मे सवार 35-40 यात्री..

राहुल भोई-महासमुंद…

महासमुंद मे बड़ा सड़क हादसा होते होते बच गया..जानकारी के अनुसार एनएच 53 भगतदेवरी में रायल्स ट्रेवल्स सुपर फ़ास्ट की बस 35 से 40 सवारी लेकर सरायपाली से रायपुर जा रही थी इसी बिच एक ट्रक भगत देवरी के पास उनके सामने चल रही थी तभी बस के ड्राइवर ने ट्रक को ओवर टेक करने कर आगे निकलने की कोशिश की तभी बस के सामने का हिस्सा ट्रक के पिछे हिस्से (ट्राली) से टकरा गयी और ट्रक डिवाइड पर चढ़ गया वही बस ड्राइवर ने भी बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के निचे गड्ढे मे जा घुसी..हादसे के बाद पुरे बस मे अफरा तफरी और चीख पुकार मच गयी..सब यात्री एक एक कर बाहर निकलने लगे..वही खैरियत की बात यह रही की किसी भी यात्री को कोई भी गंभीर या मामूली चोट भी नहीं आयी..फिलहाल सभी यात्रियों को दूसरे बस के माध्यम से रवाना कर दिया गया है..और बाधित आवागमन को फिर से शुरू कर दिया गया है..।

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES