HomeUncategorizedमहासमुंद खनिज विभाग की कार्यवाही.. 2 चैन माउंटेन मशीन और तीन वाहनों...

महासमुंद खनिज विभाग की कार्यवाही.. 2 चैन माउंटेन मशीन और तीन वाहनों को किया जप्त.. खान एवं खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई..

राहुल भोई-महासमुंद

अवैध खनिज उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है.. इसी कड़ी में संयुक्त टीम ने महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम घोराडी के महानदी क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारीत किए गए रेत के लोडिंग कार्य में हुए दो चैन माउंटेन मशीन एवं तीन ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया है..वहां को जप्त कर तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है.. खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन पर खान एवं खनिज ( विकास एवं विनियमन ) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी.. इस प्रकरण में 2 से 5 वर्ष की सजा का प्रावधान है.. और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा..पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहन कर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं.. कि बिना वैध अभीवहन पास के खनिज का खनन परिवहन या भंडारण करना कानूनंदन अपराध है.. कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES