*भाजपा से कोई सम्बन्ध नही और ना जोड़ा जाए, किसी राजनीति पार्टी से कोई नाता नहीं, क्षेत्र के विकास की लड़ाई जनता मेरा विश्वास,*,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर, भोपाल पटनम,,,,,,,,,
बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लॉक अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 01 के निर्दलीय जनपद सदस्य को राजनीति स्वार्थवश भ्रामक फैलाई जा रही हैं की जनपद सदस्य साहित साथी कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जुडे होने की अफवायें, प्रचार प्रसार किया जा राह हैं।
जनपद सदस्य ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट रूप से कहा है कि मेरा, मेरे साथियों का किसी भी राजनीति दल से दूर दूर तक भीं कोई सम्बंध नहीं है।
मैं दिनेश गडे जनपद सदस्य क्षेत्र कंमाक 01 केरपे ग्राम पीलूर सण्ड्रा ब्लाक भोपालपटनम जिला बीजापुर का निवासी है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मैंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था मेरी उम्मीदवारी को किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन प्राप्त नहीं था और जनता के आर्शीवाद से मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुआ हूँ। हाल के दिनों में कुछ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि मैंने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ा है या मैं भाजपा का सदस्य हूँ मैं भाजपा सरकार से इस कथन का स्पष्ट खंडन करते हुए मैं विकास कि बात करता हूँ कि मेरे क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र और आश्रम स्कूल आंगनकढी भवन जैसे सुविधाएँ उपलब्ध होना चाहिऐ। मैं न तो भाजपा का प्राथमिक सदस्य हूँ। और न ही मेरा किसी भी प्रकार से भाजपा से कोई संबंध है। छात्र जीवन में एनएसयूआई से जुड़ा अवश्य रहा हूँ परंतु वर्तमान में मेरी किसी भी राजनीतिक दल से कोई नहीं है।मैं पूर्णतः स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से एक निर्दलीय जनप्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र की सेवा कर रहा हूँ। और भी मेरे साथी यहां मेरे दोस्तों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता के रूप में प्रचार किया जा रहा है। उन लोग कोई पार्टी से तालुक नहीं रखते है। ऐसा गलत तरीका से किसी व्यक्ति को भ्रामक प्रचार नहीं करना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि राजनीतिक स्वार्थवश फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और मुझे किसी भी राजनीतिक पार्टी से विशेषकर भाजपा से जोड़कर न देखा जाए।

