

राहुल भोई-महासमुंद
25 जुलाई से लापता पिथौरा थाना क्षेत्र का मामला अमित चौधरी निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. नेशनल हाईवे 53 से महज 2 किमी दूर पिलवापाली नदी में युवक की लाश को दफना दिया गया था, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांमेच में जुटी है आपको बता दें कि सप्ताहभर पहले पिथौरा थाने में परिजनों ने अमित चौधरी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दो दिन बाद लापता युवक की बाइक जंगल में जली हुई मिली थी. इसके बाद से ही पुलिस और सायबर सेल की टीम गंभीरता से मामले की जांच कर रही थी.. फिलहाल पुलिस मामले मे जल्द ही खुलाशा कर सकती है..।

