*निजी स्कूलों /नर्सिंग कॉलेज में मनमानी फीस को लेकर जन अधिकार सामाजिक कल्याण संगठन का ज्ञापन*,,,,,
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,, जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह के निर्देश अनुसार बीजापुर जिला इकाई के जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री आनकारी सुधाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए शासन प्रशासन से मांग की है कि दिनांक 11 8.2025 को जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ बस्तर संभाग के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह की अगुवाई में प्रदेश के निजी स्कूलों /नर्सिंग कॉलेजो में ली जा रही मनमानी फीस पर रोक लगाते हुए जिलों में कलेक्टर महोदय द्वारा फीस निर्धारण करने संबंधित ज्ञापन आयुक्त महोदय बस्तर संभाग को सोपा गया था। जिसमें उल्लेख किया गया था ,कि इस मांग से संबंधित ज्ञापन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय जी, एवं श्रीमान मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम पूर्व में सौंपा गया था ।इस परिपेक्ष में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने भी निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस को गंभीरता से लिया जाकर राज्य शासन को फीस निर्धारण करने हेतु सुझाव दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह ने बड़े दुख के साथ कहा है कि मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधन के हर जुल्म को बड़े पीड़ा के साथ सहन करने बाध्य होना पड़ रहा है ।उन्होंने बस्तर कमिश्नर महोदय को सौपे गए, ज्ञापन में संभाग के सभी कलेक्टर महोदय को फीस निर्धारण करने हेतु निवेदन किया है ।प्रदेश अध्यक्ष ने संचालित निजी स्कूलों/ नर्सिंग कॉलेज का स्वागत किया है। साथ ही उनसे यहां आग्रह भी किया है, की फीस न्यूनतम हो ताकि मध्यमवर्गीय परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सरलता पूर्वक आपके स्कूलों का लाभ ले सके। यह भी निवेदन किया है कि संचालित स्कूलों में बच्चों के खेलकूद की सुविधा हो अन्यथा की स्थिति में जहां बच्चे एक और खेलकूद से दूर हो जाएंगे वहीं दूसरी तरफ बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, कलेक्टर महोदय से यह आग्रह किया की फीस निर्धारण हेतु यदि कमेटी बनाई जाए तो मध्यमवर्गीय परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कम से कम दो दो पालकों तथा इस संघ के एक सदस्य को कमेटी में स्थान दिया जाए। उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्ष कमिश्नर महोदय बस्तर संभाग को सौंपे गए ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई के लिए जनाधिकार सामाजिक कल्याण संघ जिला शाखा बीजापुर के श्री, के, आर ,चापड़ी , (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री ए, सुधाकर (जिला अध्यक्ष )श्री जी, सुधाकर (संरक्षक) श्री,मल्लाराव मोडियम (सचिव) ने कोटिश धन्यवाद ज्ञापित किया है।

