Homeछत्तीसगढ़*नवजात शिशुओं को नियमित स्तनपान एवं टीकाकरण से रोग प्रतिरक्षक क्षमता में...

*नवजात शिशुओं को नियमित स्तनपान एवं टीकाकरण से रोग प्रतिरक्षक क्षमता में होती है बढ़ोत्तरी*,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*नवजात शिशुओं को नियमित स्तनपान एवं टीकाकरण से रोग प्रतिरक्षक क्षमता में होती है बढ़ोत्तरी*,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*पारंपरिक बैगाओं और चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच विशेष चर्चा संपन्न*

*यूनिसेफ, एमसीसीआर और जिला स्वास्थ्य विभाग का आयोजन*

सुकमा:::::::::;:: बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर केंद्रित कार्यशाला में सुकमा जिले के विभिन्न ब्लॉक से बैगा, गुनिया, पेरमा एवं सिरहा और चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

यह स्वास्थ्य संबंधी विमर्श यूनिसेफ़, मिडिया कलेक्टिंव फॉर चाइल्ड राइट्स, सुकमा जिला स्वास्थ्य विभाग,एवं राजनांदगाव मेडिकल कॉलेज के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस परिचर्चा में नवजात शिशुओं के लिए 1000 दिन तक आवश्यक स्तनपान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच आदि विषयों पर चर्चा की गई।

सदूर अंचल एवं शहरी क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।
चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि हर हाल में गर्भवती माताओं को नियम पूर्वक उचित देखभाल, आहार एवं जरुरी दवाइयों के साथ साथ नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण आहार से सम्बंधित जांच को आवश्यक बताया।

वहीं दूसरी ओर प्रसव पूर्व एवं प्रसव के बाद उचित देखभाल के लिए स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग और उससे होने वाले फायदों को बताया गया।

स्तनपान से बच्चों की रोग प्रतिरक्षक क्षमता बढ़ती है। स्तनपान करवाने से माताओं को स्तन कैंसर से बचाव होता है।
माहवारी की वजह से एनीमिक होने से बचने के लिए आयरन टेबलेट और अन्य चीजों की जरूरत होती है।
मुनगा यानी सहजन की पत्तियों का पावडर उपयोग करना चाहिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

डॉ अक्षय तिवारी, यूनिसेफ़ स्टेट आरएमएनसीएच ने कहा कि बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण उनके भविष्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है तथा इसमें किसी तरह भी कोई कोताही नही होनी चाहिए।

ड़ी. श्याम कुमार, समन्वयक मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स ने बच्चों में 12 गंभीर बीमारियों व उनसे बचाव, गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि समुदाय में सिरहा-गुनिया के प्रभाव का सकारात्मक उपयोग जन जागरूकता लाने में कर सकते हैं, आपकी एक छोटी सी सही सलाह किसी का जीवन भी बचा सकती है।

डॉ महेश शाण्डिया, सीएमएचओ ने कहा कि टीकाकरण करवाने से 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है।
ऐसी बीमारियों में अगर बैगा, गुनिया, सिरहा, पुजारी और पेरमा के सहयोग से हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य और जान की रक्षा कर सकें तो इससे बेहतर कुछ नही होगा।

प्रमोद पोटाई, लोक प्रशिक्षक ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी सहित जिज्ञासा का समाधान किया। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करते हुए आधुनिक चिकित्सा कि ओर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर सुकमा जिले के डीपीएम भास्कर चौधरी, डीआईओ डॉ दीपेश चंद्राकर, शास्वत सिंह बीपीएम, छिंदगढ़, कोंटा, दोरनापाल, तोंगपाल, कुकानार, पाकेला, आदि क्षेत्रों से 100 से अधिक महिला और पुरुष बैगा, गुनिया, सिरहा, पेरमा एवं एमसीसीआर के सुकमा जिले के वरिष्ठ सदस्य धर्मेंद्र सिंह, मनीष सिंह, मोहन ठाकुर और विभिन्न समाज के प्रमुख मौजूद थे ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES