Homeछत्तीसगढ़*थाना खडगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही.....पढ़े पूरी खबर.....राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

*थाना खडगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही…..पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

थाना खडगांव ,जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)
…………………………………….
थाना खडगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

48 घंटे के अंदर आरोपी हुआ गिरफ्तार

**************************
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 17/09/2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर उसके परिजन के साथ ग्राम कमकासुर निवासी मुकेश बोगा पिता हीरालाल बोगा द्वारा शादी का झांसा देकर अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक कई बार गलत काम बलात्कार करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी श्री वाई.अक्षय कुमार के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में, थाना खडगांव प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी को अपराध कायमी के 48 घंटे के अंदर धर दबोचा गया एवं पूछताछ करने पर आरोपी मुकेश बोगा पिता हीरालाल बोगा निवासी कम ककासूर द्वारा जुर्म गठित करनेकबूलने से दिनांक 19/09/ 22 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय फास्ट ट्रैक कोर्ट राजनांदगांव के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया एवं न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया!

उक्त आरोपी की पता तलाश में थाना प्रभारी खडगांव उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ,आरक्षक 1291 संतोष ठाकुर, आरक्षक 531 रवि साहू एवं आरक्षक 189 राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही|

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES