घसीराम नाग बने भाजपा के जिलाध्यक्ष । तीन बार रह चुके हैं नगरपालिका में पार्षद 1987 से पार्टी संगठन में रह कर एक कार्य करता के रूप में अपनी सेवाएं दी है,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,, प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद प्रदेश के बीजेपी जिलाध्यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्ली से भेज दिए गए हैं।अब संगठन के पदाधिकारी हर जिले में जाकर जिलाध्यक्ष को उनको मिलने वाली नई जिम्मेदारी के बारे में सूचना देकर लिफाफा खोल रहे हैं। बीजापुर की बात करें तो वर्तमान किसान मोर्चा के अध्यक्ष व तीन बार नगर पालिका के पार्षद रहें घासीराम नाग के नाम पर संगठन ने मुहर अंतिम मुहर लगा दी है,बीजापुर में प्रदेश चुनाव प्रभारी गौतम गोलछा जी ने बीजापुर भाजपा कार्यालय में लिफाफा खोलकर किया गया नाम का ऐलान।बीजापुर के अटल सदन कार्यालय में पूरी प्रक्रिया के तहत यह कार्य किया गया है,
*बीजापुर जिले के पाँच मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्त.*
बीजापुर जिले के पांचों मंडल
अध्यक्षों के नामों पर भी आज भाजपा संगठन ने मुहर लगाकर घोषणा कर दी है,इसमें बीजापुर के अशोक राव को पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, भोपालपटनम मंडल से वर्तमान भाजपा संगठन ने जिला मंत्री के दायित्व सँभाल रहे राकेश केतारप को मिली भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी, वहीं उसूर से युवा मोर्चा के वर्तमान जिला महामंत्री का निर्वाहन कर रहे तीरथ जुमार को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी, भैरमगढ़ मडल अध्यक्ष की कमान पुनः चिन्नाराम तेलम को सौंपी गई हैं,कुटरू मंडल में लालू राम पोडियामी को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों में खुशी का माहौल,फूल-माला पहनाकर,मिठाई बांटकर दे रहें बधाई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा- मैं सभी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ। सन,1987 से पार्टी संगठन में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया हूँ, आगे पार्टी संगठन जो भी दिशा निर्देश देगा उस पर कार्य करूँगा। और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। इस दौरान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवासन मुदलियार जी,पूर्व जिलाध्यक्ष जी.वेंकट जी,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर जी,अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुखलाल पुजारी जी, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़ जी, ST मोर्चा ने अध्यक्ष जिला राम राना जी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा जी व तमाम पदाधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता रहें मौजूद।

