गंगालूर इलाक़े में नक्सलियों और पुलिस के साथ मुठभेड़ जारी
दो डीआरजी जवान घायल, रायपुर रेफ़र कई नक्सलियों के भी घायल होने की आशंका।,,,,,,,,,
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,, गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच सोमवार से शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी रुक-रुक कर जारी है। सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है।
मुठभेड़ के दौरान दो डीआरजी जवानों को मामूली चोटें आईं। दोनों घायल जवानों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है, जहां बेहतर इलाज किया जाएगा।
सुरक्षा बलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हुए हैं। फिलहाल अभियान क्षेत्र को सील कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। मुठभेड़ पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

