HomeUncategorizedकैबिनेट के अहम फैसला सहायक शिक्षक हुए समायोजित,किसान और आम जनता का...

कैबिनेट के अहम फैसला सहायक शिक्षक हुए समायोजित,किसान और आम जनता का भी बढ़ा हौसला-भरत कश्यप

  • ⏩गढ़िया सरपंच ने कहा योजना स्वागत योग्य,शहरी विकास के साथ गांव में खुले तरक्की के रास्ते
  • 🛑जगदलपुर लोहंडीगुड़ा:- भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व ग्राम गढ़िया के युवा सरपंच भरत कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को अब सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का अहम फैसला लिया है,सरकार के इस निर्णय से 2621 बर्खास्त शिक्षकों को फिर से नौकरी मिल सकेगी। डबल इंजन की सरकार से देश उत्तरोत्तर उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में सहायक सरकार के कुशल नेतृत्व में शहरी विकास के साथ गांव खेत खलियान,किसानों के लिए बनी योजनाओ ने गांव की ग्रामीण किसानों को नए विश्वासों से भर दिया है। कश्यप ने कहा कि कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसले से अब रेग़हा,बोनी, लीज , जुबान क्षेत्र पर खेती करने वाले किसानों को लाभ देने कृषक उन्नति योजना संशोधित इस योजना में आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा वहीं सुदूर अनुसूचित जाति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां परिवहन की सेवा सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां अब मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सर्विस का लाभ आम ग्रामीण जनता को मिलेगा इसी तकनीकी शिक्षा एवं डिजिटल कौशल को प्रोत्साहित करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं यह स्वागत योग्य है और नई उम्मीदो को जगाने वाला है। उन्होंने कहा कि बस्तर में भी प्रदेश सरकार की नई योजनाओं से किसानों के साथ ग्रामीण आदिवासियों का हौसला भी बड़ा है निश्चित है कि हम सब मिलकर अपने गांव का आदर्श विकास कर सकते हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES