HomeUncategorizedआशियाना वृद्ध आश्रम मे विराजे गणपति..माहौल हुआ भक्तिमय...

आशियाना वृद्ध आश्रम मे विराजे गणपति..माहौल हुआ भक्तिमय…

राहुल भोई-महासमुंद…..

आशियाना वृद्ध आश्रम मैं विराजे गणपति समाज कल्याण विभाग के सहयोग से एवं शांति मैत्री ग्रामीण विकास द्वारा संचालित आशियाना वृद्ध आश्रम में शिवपुत्र देवों में प्रथम पूज्य गणपति जी का प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति प्रतिस्थापित किया गया वृद्ध आश्रम के रहने वाले सभी वृद्ध जन को भाद्र पक्ष के इस इस मंगल में मंगलमय आयोजन पर हर्ष व्याप्त है इस आयोजन से 11 दिवसीय चलने वाले इस पारंपरिक एवं धार्मिक मान्यता से परिपूर्ण वृद्ध आश्रम के माहौल को खुशनुमा बना दिया हरतालिका व्रत के दूसरे दिन गणेश प्रतिस्थापन का पर्व आता है जिसमें धूम्रवर्ण गणेश जी की द्वादश नामों में एक शब्द मनोवांछित को पूर्ण करता है चंदन रक्त पुष्प दीप ध्रुवा एवं नवैध्य मोदक के द्वारा पूजन प्रार्थना किया गया गणेश जी के इस महा उत्सव पर सभी वृद्ध जन बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ इस पावन मंगलमय पर्व का आयोजन किया गया आशियाना वृद्ध आश्रम के प्रबंधक रुचि ठाकुर ने बताया कि एक दांत भगवान को दूर्वा अति प्रिय है जिसे गणनायक पर पूरे श्रद्धा के साथ अर्पित करते हैं कथा के अनुसार भाद्र पक्ष शुक्ल चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक यह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आशियाना वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार साहू उदय कुमार साहू खेमचंद जंजीर रुचि ठाकुर दिव्या ठाकुर गौरी मिरि श्रेया ठाकुर अंजलि साहू उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES