Home Blog Page 40

*बिग ब्रेकिंग… सरपंच सचिव जो अपने भाई व पिता के नाम से निकाले लाखो रूपये। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी से होगी शिकायत।पत्रकार आर,एल, कुलदीप की खास रिपोर्ट:-*

0

बिग ब्रेकिंग……….

कांकेर//छत्तीसगढ़:-

सरपंच सचिव जो अपने भाई व पिता के नाम से निकाले लाखो रूपये। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी से होगी शिकायत।

पंचायती राज अधिनियम के विरूद्ध कार्य करने से हो  सकती है कार्यवाही…. जांच में होगी बडी खुल्लासा।

पंचायत राज अधिनियम 1993 के अनुसार, सरपंच या सचिव अपने परिवार के सदस्यों को किसी भी पंचायत कार्य में लाभ नहीं दिला सकते।

 

सरपंच या सचिव अपने परिवार के सदस्यों या किसी संबंधी के नाम से पंचायत के काम में पैसा आहरण नहीं कर सकते, क्योंकि पंचायत राज अधिनियम के तहत ऐसा करना नियम विरुद्ध है और यह भ्रष्टाचार माना जाता है. इसके तहत संबंधित पंचायत के सदस्यों या उनके परिवार को पंचायत में लाभ दिलाने की अनुमति नहीं है.

 

यदि सरपंच या सचिव किसी संबंधी को लाभ पहुंचाते हैं, तो यह एक भ्रष्टाचार का मामला हो सकता है.

ऐसे मामलों में, सरपंच और सचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

जांच का विषय जहाँ भ्रष्टाचार थमने का नाम नही ले रहा है शिकायत के बाद जल्द होगी उजागर बनेगी बडी खबर। तो बने रहिये हमारे साथ।……………

विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के सार्थक प्रयास से केशकाल नागर के भीतर बदहाल हुए सड़क के मरम्मत के लिए धनराशि 819.67 लाख रुपए का स्वीकृति मिली,,,,,, हेमचंद देवागन

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के सार्थक प्रयास से केशकाल नागर के भीतर बदहाल हुए सड़क के मरम्मत के लिए धनराशि 819.67 लाख रुपए का स्वीकृति मिली,

जिसका ठेकेदार की ऑनलाइन निविदा जारी हो गया है
निविदा स्वीकृत कर कार्यादेश जारी होने
पर नवंबर माह में सड़क का मरम्मत शुरू होगा
*यातायात सुगम व्यवस्थित और सुरक्षित होगा*

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हेमचंद देवागन ने कहा की माननीय विधायक श्री नीलकंठी टेकाम के नेतृत्व पर केशकाल विधानसभा में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में यह निर्माण सहायक होगी
सुरक्षित यात्रा सड़क की मरम्मत से यातायात सुरक्षित होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी किस काल में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी पुनः माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त करता हूं

“राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” पर ‘रन फॉर आयुर्वेद’ का आयोजन, स्वस्थ जीवन के लिए ली गई शपथ,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

“राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” पर ‘रन फॉर आयुर्वेद’ का आयोजन, स्वस्थ जीवन के लिए ली गई शपथ,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,
आयुष विभाग द्वारा “राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में “रन फॉर आयुर्वेद” (Run for Ayurveda) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जनजागृति फैलाना और स्वस्थ जीवन के लिए प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप दिनचर्या का पालन करने और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ रहने की शपथ भी ली। शपथ में दैनिक आहार-विहार, योग, प्राणायाम, समय पर सोना और जागना जैसे आयुर्वेदिक नियमों को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभाग के अधिकारियों द्वारा आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे आधुनिक जीवन में अधिकाधिक अपनाने की अपील की गई।

आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह आयोजन जनस्वास्थ्य की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, जिसने आयुर्वेद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

“समय सीमा बैठक: पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास योजनाओं की समीक्षा, बैठक में कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

“समय सीमा बैठक: पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास योजनाओं की समीक्षा, बैठक में कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की प्रगति पर जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी ब्लॉकों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं पर चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा । पोटा केबिन आश्रमों और अन्य छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता व बच्चों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष बल दिया गया। कलेक्टर ने अधीक्षकों को भोजन व्यवस्था का विवरण फोटो सहित प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिले में चल रहे रजत महोत्सव कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। शिक्षा के मुद्दे पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे,सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

मृतक छात्र के परिजनों से मिले पूर्व विधायक संतराम नेताम।* राजमन नाग

0

*मृतक छात्र के परिजनों से मिले पूर्व विधायक संतराम नेताम।*

राजमन नाग

*फरसगांव नगर में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय चिचाड़ी के कक्षा के दसवीं के अध्यनरत छात्र यशवंत मरकाम निवासी लंजोडा सल्पीपदर ने रविवार की रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जहां आज मंगलवार को पूर्व विधायक संतराम नेताम के द्वारा मृतक छात्र के घर ग्राम स्लपीपदर पहुंचे। शोकाकुल परिवार से सवेदना प्रगट कर “ढांढस बंधाया” व परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर सम्भव सहयोग दिलाने की बात कही।*

*एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण।*

*पूर्व विधायक संतराम नेताम फरसगांव स्थित एकलव्य विद्यालय चिचाड़ी पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिए।बच्चों का हाल-चाल जाना व बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिलनें सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य व अधीक्षक से मृतक छात्र यशवंत मरकाम के बारे में विस्तृत जानकारी ली, निरीक्षण के दौरान छात्रावास के अव्यवस्था को सुधारने हेतु प्राचार्य व अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक के साथ में जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, सुनील, विशाल शर्मा, तरुण भौमिक, राजू फिलिप, सिया नेताम,छगेन्द्र सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

साइबर जागरूकता कार्यक्रम बेनूर थाना प्रभारी द्वारा चिंगनार में आयोजित किया गया,

0

साइबर जागरूकता कार्यक्रम बेनूर थाना प्रभारी द्वारा चिंगनार में आयोजित किया गया

कोण्डागांव जिला के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत चिंगनार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम विधिक सेवा का शिविर रखा गया था विधिक सेवा के गीता द्वारा कानूनी अधिकारों और हितों की जानकारी बच्चों एवं ग्रामीणों को दी

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना और उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना है
और अपराधों के बारे में जागरूकता प्रदान की गई जैसे कि ऑनलाइन धोखाधड़ी हैंकिंग और साइबर आधी है
ग्रामीणों को ऑनलाइन सुरक्षा के टिप्स दिए गए जैसे की मजबूत पासवर्ड या उपयोग करना अनजान लिंक पर क्लिक न करना और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना है ग्रामीण को साइबर अपराधों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि ऐसी शिकार होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्द करें
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव की तरीका बताएं गए जिसे वे ऑनलाइन सुरक्षित रह सकते हैं
आई दिन कई प्रकार के लालच एवं कम समय पर में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर या नौकरी देने का जैसा लोगों को प्रोड किया जाता है और
अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल को कताई ना उठाएं घर की रिकॉर्डिंग कर आपको ब्लैकमेल का शिकार किया जा सकता है ऐसी चीजों पर बच्चे
जिसमें मुख्य रूप से सुखदेव सोरी संरपच चिंगनार थाना प्रभारी पी एल पिद्दा,, उषा साहू, एवं स्कूल के बच्चे शिक्षक के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे

0

 

राहुल भोई महासमुंद..

गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशव्यापी ड्रग नष्ट करने के लिए ड्रग डिस्पोजल अभियान की शुरुआत की इसी कड़ी मे महासमुंद पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा के तहत आज ग्राम मुढेना स्थित बालाजी पावर प्लांट मे करोडो रूपये के 09 क्विंटल से ज्यादा का गांजा का आज मंगलवार को नष्टीकरण के तहत नष्ट किया..आप को बताते दे महासमुंद पुलिस ने सबसे पुराने मामले वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 17,18,19.23 के विभिन्न थानो के 31 प्रकरण मे जब्त गांजे को नष्ट किया है..जहाँ यह ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा 5 दिनों तक जारी रहेगा.।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का जताया आभार..विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों और मार्गदर्शन से लोअर जोंक बैराज परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अभूतपूर्व तेजी आई

0

 

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों और मार्गदर्शन से लोअर जोंक बैराज परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अभूतपूर्व तेजी आई है। इस परियोजना के अंतर्गत, सांकरा, देवसराल और बिजेपुर गांवों के किसानों को उनकी भूमि का उचित और त्वरित मुआवजा दिया जा रहा है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की किसान हितैषी नीतियों का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है, और यह परियोजना उसी दिशा में एक ठोस कदम है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि इस परियोजना की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की किसान कल्याण योजनाओं ने देश भर के किसानों में एक नया विश्वास जगाया है। इस परियोजना के माध्यम से मिल रहा मुआवजा किसानों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह दिखाता है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किस तरह किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि लोअर जोंक बैराज परियोजना केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब कोई किसान अपनी जमीन देता है, तो वह केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि अपनी आजीविका और भविष्य का हिस्सा सौंपता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें उनकी मेहनत का उचित और सम्मानजनक मुआवजा दें।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नीतियों का मूल किसानों को सशक्त करना है। यह परियोजना उसी सोच का परिणाम है, जिसके तहत हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसानों को उनकी भूमि का मूल्य त्वरित और पारदर्शी तरीके से मिले। यह सिर्फ मुआवजे का भुगतान नहीं, बल्कि उनके भविष्य में किया गया एक निवेश है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों को विकास का अभिन्न अंग मानती है, और उनके सहयोग के बिना कोई भी बड़ी परियोजना सफल नहीं हो सकती।

भूमि अधिग्रहण का विवरण:

सांकरा गांव (सांकरा माइनर):-एक किसान को उसकी जमीन के लिए 1,73,176 का भुगतान किया जा चुका है।

देवसराल गांव (देवसराल माइनर)*: अब तक 28 किसानों को 47,13,570 लाख का भुगतान किया जा चुका है। अभी भी 18 किसानों को 25,46,666 लाख का भुगतान होना बाकी है, जिसमें से 5 किसानों को RTGS के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में राशि भेजी गई है।

बिजेपुर गांव (उन्हेड़ेला माइनर)*: 12 किसानों को भूमि अधिग्रहण के लिए कुल 17,69,657 लाख का भुगतान 29 सितंबर 2025 तक कर दिया जाएगा।

विधायक डॉ.अग्रवाल ने बताया कि अभी तक देवसराल और सांकरा गांवों के कुल 29 किसानों को 48.86 लाख का भुगतान किया जा चुका है और शेष किसानों का भुगतान भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

महासमुंद पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल अभियान के तहत 09 क्विंटल से ज्यादा का गांजा किया नष्ट..

0

राहुल भोई महासमुंद..

गृह मंत्रालय के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशव्यापी ड्रग नष्ट करने के लिए ड्रग डिस्पोजल अभियान की शुरुआत की इसी कड़ी मे महासमुंद पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा के तहत आज ग्राम मुढेना स्थित बालाजी पावर प्लांट मे करोडो रूपये के 09 क्विंटल से ज्यादा का गांजा का आज मंगलवार को नष्टीकरण के तहत नष्ट किया..आप को बताते दे महासमुंद पुलिस ने सबसे पुराने मामले वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 17,18,19.23 के विभिन्न थानो के 31 प्रकरण मे जब्त गांजे को नष्ट किया है..जहाँ यह ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा 5 दिनों तक जारी रहेगा..

 

महासमुंद पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा के तहत आज 09 क्विंटल से ज्यादा का गांजा किया नष्ट..

0

राहुल भोई महासमुंद..

गृह मंत्रालय के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशव्यापी ड्रग नष्ट करने के लिए ड्रग डिस्पोजल अभियान की शुरुआत की गयी है.. इसी कड़ी मे महासमुंद पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा के तहत आज महासमुंद से लगे ग्राम मुढेना स्थित बालाजी पावर प्लांट मे करोडो रूपये के 09 क्विंटल से ज्यादा का गांजा का आज मंगलवार को नष्टीकरण के तहत नष्ट किया..आप को बताते दे महासमुंद पुलिस ने सबसे पुराने मामले वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 17,18,19.23 के विभिन्न थानो के 31 प्रकरण मे जब्त गांजे को नष्ट किया है..जहाँ यह ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा 5 दिनों तक जारी रहेगा I

 

 

“भोपालपटनम। नवरात्रि पर्व के अवसर पर भोपालपटनम नगर में दुर्गा प्रतिमा को मंडप तक ले जाने हेतु भव्य झांकी निकाली गई। नगर सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु अपनी-अपनी दुर्गा प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के साथ नाचते-गाते हुए लेकर पहुंचे।,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

“भोपालपटनम। नवरात्रि पर्व के अवसर पर भोपालपटनम नगर में दुर्गा प्रतिमा को मंडप तक ले जाने हेतु भव्य झांकी निकाली गई। नगर सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु अपनी-अपनी दुर्गा प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों के साथ नाचते-गाते हुए लेकर पहुंचे।,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,भोपालपटनम,,,,,,,,

तीमेड़ ग्राम पंचायत की दुर्गा समिति द्वारा निकाले गए ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। माता दुर्गा की जयकारों से गूंजता माहौल श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री निवास मुदलियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया, श्री टी. गोवर्धन राव सहित सरपंच, ग्रामीणजन और दुर्गा समिति के सैकड़ों भक्तों ने सहभागिता कर माता की आराधना में अपनी आस्था प्रकट की।”

सोहम हॉस्पिटल, लाभरा खुर्द नवरात्रि पर्व पर दे रहा निःशुल्क परामर्श..डॉ. युगल चन्द्राकार (एम.डी. एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ), डॉ. सोमी चन्द्राकार (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. गौरव साहू (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स) अपनी सेवाएँ निशुल्क प्रदान करेंगे..

0

महासमुंद जिले के लाभरा खुर्द स्थित सोहम हॉस्पिटल में इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व पर विशेष पहल की जा रही है। 22 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे 10दिनों तक अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस अवधि में डॉ. युगल चन्द्राकार (एम.डी. एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ), डॉ. सोमी चन्द्राकार (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. गौरव साहू (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स) अपनी सेवाएँ निशुल्क प्रदान करेंगे।

डॉ. युगल चन्द्राकार, डॉ. सोमी चन्द्राकार और डॉ. गौरव साहू प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर यह परंपरा निभाते आ रहे हैं। उनका मानना है कि नवरात्रि केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण के लिए भी प्रेरणा का अवसर है। इसलिए इन नौ दिनों में वे अपनी विशेषज्ञता का लाभ मरीजों को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराते हैं।

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस निःशुल्क परामर्श शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों के मरीज शामिल हो सकते हैं। चाहे मरीज सामान्य रोगों से पीड़ित हों या गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हों, वे चिकित्सकों से उचित मार्गदर्शन और उपचार संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ टीम के सहयोग से मरीजों को संपूर्ण देखभाल मिलेगी।

नवरात्रि के दौरान यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। अक्सर देखा जाता है कि आर्थिक कारणों से कई मरीज समय पर डॉक्टर से परामर्श नहीं ले पाते। लेकिन इस अवधि में उन्हें यह अवसर मिलेगा कि वे अनुभवी डॉक्टरों से बिना किसी शुल्क के अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा कर सकें और आवश्यक उपचार का सुझाव प्राप्त कर सकें।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नवरात्रि के नौ दिनों में बड़ी संख्या में मरीजों के आने की संभावना है। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन काउंटर, प्रतीक्षालय और परामर्श कक्षों में अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की गई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. युगल चन्द्राकार ने बताया कि यह पहल केवल परामर्श तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, उचित आहार, योग एवं ध्यान की महत्ता पर भी जानकारी दी जाएगी। उनका मानना है कि बीमारी से बचाव इलाज से अधिक महत्वपूर्ण है, और नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर यह संदेश समाज तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. सोमी चन्द्राकार ने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं और गर्भवती माताओं के लिए यह निःशुल्क परामर्श बेहद लाभकारी रहेगा। अक्सर महिलाएँ अपनी समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन इस अवधि में वे बिना किसी झिझक के आकर अपनी जाँच और सलाह ले सकती हैं।

वहीं डॉ. गौरव साहू (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ) ने बताया कि हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याएँ बहुत आम हैं। कई मरीज दर्द और तकलीफ़ को सहते रहते हैं लेकिन समय पर परामर्श नहीं लेते। इस शिविर में वे निःशुल्क जाँच और मार्गदर्शन प्राप्त कर पाएँगे।

समग्र रूप से देखा जाए तो सोहम हॉस्पिटल की यह पहल स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में सराहनीय कदम है। नवरात्रि पर्व को समाज सेवा से जोड़ते हुए डॉक्टरों ने यह साबित किया है कि चिकित्सक केवल रोगों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाते हुए जनकल्याण में भी अग्रसर रहते हैं।

नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत 15 लाख रूपए की राशि स्वीकृत,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत 15 लाख रूपए की राशि स्वीकृत,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत नक्सली पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों को पर्याप्त सुरक्षा एवं पुर्नवास के तहत नक्सली हिंसा में आम नागरिको के मृत्यु के प्रकरण में प्रत्येक को पांच-पांच लाख रूपए कुल 3 पीड़ितों के परिजनों को 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पित कुल 35 नक्सलियों को 17 लाख 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि संवितरण,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पित कुल 35 नक्सलियों को 17 लाख 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि संवितरण,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जिले के कुल 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 17 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति दी गई है।

ब्रेन- स्पाइन सर्जरी न्यूरो सेवाएं के लिए डॉ. सिद्धार्थ साहू वही प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगी उपलब्ध..

0

बसना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अब ब्रेन और स्पाइन संबंधी सभी ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे..जहाँ प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू (MS, MCH – Neuro Surgery) कल 23 सितम्बर 2025 को दोपहर 1 बजे से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज करेंगे वही श्वसन रोगों और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज के लिए हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अब बसना में प्रतिदिन अपनी सेवाएं देंगी..

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां अब ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार और ऑपरेशन किया जाएगा..इसमें हेड इंजरी और ट्रॉमा, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन टीबी, पीडियाट्रिक न्यूरो, मिर्गी का दौरा, कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइनल फ्रैक्चर, माइग्रेन (सिर दर्द), मानसिक तनाव, लकवा/स्ट्रोक, दिमागी बुखार जैसी समस्याओं का इलाज संभव होगा..

जहाँ राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में 23 सितंबर 2025 को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बासना में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है…डॉ. श्री रजनी एमडी (Respiratory Medicine) हैं। वे कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट हैं। कोविड-19 काल में उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज किया है और वे स्लीप मेडिसिन स्पेशलिस्ट भी हैं। उनकी उपलब्धता से अब स्थानीय स्तर पर मरीजों को उच्च स्तरीय परामर्श और आधुनिक जांच सुविधाएँ मिल सकेंगी।

इस शिविर में मरीजों को दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सीने में दर्द, लंबी खांसी, सांस की तकलीफ, छाती में पानी भरना, निमोनिया, कैंसर, नींद विकार, टी.बी. जैसी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में उपलब्ध जांच सुविधाएँ….

ब्रॉन्कोस्कोपी

स्पायरोमेट्री

लंग फंक्शन टेस्ट (PFTs)

एचआरसीटी चेस्ट स्कैन

डिजिटल एक्स-रे

टी.बी. की जांच

शिविर में सभी जांचों पर मरीजों को 30 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी..अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय रहते पंजीयन करवाएँ।

स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क – 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

*मोहला मानपुर :—विकासखंड शिक्षा अधिकारी को फसाने की साजिश निकला बेबुनियाद शिक्षिका के द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप निकाला निराधार*

0

मनीष कौशिक मोहला

मोहला -आश्रम तथा प्री मैट्रिक छात्रावास कि मलाईदार कुर्सी से हटाए जाने के बाद एक महिला शिक्षिका ने बेहद गंभीर आरोपों के फेहरिस्त के साथ अपने ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप मढ दिया । मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर तुलिका प्रजापति द्वारा कराए गए इस मामले के विभागीय जांच उपरांत मामला बेबुनियाद और फर्जी निकला है।इधर मासूम छात्राओं एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो को धोखे में रख कर फर्जी मामले में फंसाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के द्वारा संबंधित शिक्षिका के खिलाफ विभागीय करवाई की मांग की गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेन्दूर कन्या आश्रम तथा प्री मैट्रिक छात्रावास खडगांव में अधिक्षिका के रूप में पदस्थ शिक्षिका आशा सिंन्हा के द्वारा मानपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ए आर कौर के ऊपर कलेक्टर जन दर्शन में दुर्व्यवहार करने का शिकायत किया गया था शिकायत पत्र में मासूम छात्राओं तथा हॉस्टल में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो का हस्ताक्षर भी लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने जांच का निर्देश दिए थे जांच उपरांत शिकायत बेबुनियाद , तथ्यहीन एवं फर्जी पाया गया है।

 

कर्मचारी संघ ने की शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई की मांग-छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के पदाधिकारीगण ने पत्र प्रेषित कर बताया कि कन्या आश्रम पेन्दुर एवं प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास खडगांव अधीक्षिका का दायित्व निभा रही शिक्षिका आशा सिंन्हा का युक्तियुक्तिकरण मे प्राथमिक शाला हथरा होने के कारण वह बौखला गई है आश्रम तथा प्री मैट्रिक छात्रावास अधीक्षका का पद वह छोड़ना नहीं चाहती थी जिसके कारण मासूम छात्राओं तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शिकायत पत्र में हस्ताक्षर लेकर अपने ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी को फसाने की साजिश की जो जांच में प्रमाणित हो गया सघ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ विभागीय अनुसात्मक करवाई करने की मांग की है।

 

जांच में मामला निकला फजी-कलेक्टर जनदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एआर कौर के खिलाफ शिक्षिका के द्वारा लगाए गए आरोप को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने जांच समिति का गठन किया था। जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त तथा अन्य कर्मचारियों के साथ गठित समिति ने रिपोर्ट में शिक्षिका के आरोपो को फर्जी तथा बेबुनियाद करार दिया है।

 

 

उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा रहा है, उच्च अधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई तय की जाएगी। फत्तेराम कोसरिया जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी

आज से नवजोत मां दुर्गा समिति का 30वां दुर्गा महोत्सव धूमधाम से होगा आयोजित।

0

*आज से नवजोत मां दुर्गा समिति का 30वां दुर्गा महोत्सव धूमधाम से होगा आयोजित*

 

दुर्गूकोदल, 21 सितंबर 2025।

इस वर्ष दुर्गूकोदल में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। नवजोत मां दुर्गोत्सव समिति, दुर्गूकोदल द्वारा 30वें वर्षगांठ के अवसर पर भव्य दुर्गा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

समिति ने बताया कि 22 सितंबर 2025 को शुभ मुहूर्त में दुर्गा मंच पर माता की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह का माहौल है। महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं और समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

समिति की संरचना और जिम्मेदारियाँ

समिति के संरक्षक बालमुकुंद सिन्हा और सोमल जैन, अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव शंकर नागवंशी, कोषाध्यक्ष गेंदालाल लावते (ओम् दुग्गा) सहित अन्य पदाधिकारियों ने महोत्सव की रूपरेखा तय की है।

दुर्गा मूर्ति – शिवचरण सिन्हा, आनंद माहवे, गेंदालाल लावत्रे, मुन्ना सिन्हा, सुमन नाग, हुमन मरकाम

साड़ी व्यवस्था – अनुराग त्रिवेदी

ज्योति/घी व्यवस्था – जोहतरीन गौतम

फल व्यवस्था – माहरू राम नाग, दीपक जैन

भंडारा – कन्हैया लाल शोरी एवं अन्य पदाधिकारी

इसके अलावा अनेक श्रद्धालुओं और दानदाताओं द्वारा समिति को सहयोग राशि प्रदान की जा रही है।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव 9 दिनों तक भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, पंडाल सजावट, गेट एवं लाइटिंग की भव्य व्यवस्था की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत-संगीत और नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान सामूहिक भंडारा का भी आयोजन होगा जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

समिति का संकल्प

नवजोत मां दुर्गा उत्सव समिति ने संकल्प लिया है कि इस बार का महोत्सव पिछले वर्षों से अधिक भव्य, धार्मिक आस्था से परिपूर्ण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाला होगा। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का भी माध्यम बनेगा।

माहौल में उत्साह

गांव में दुर्गा महोत्सव को लेकर गहरी उत्सुकता है। पंडाल सजावट, गेट निर्माण, लाइटिंग एवं सांस्कृतिक मंचन की तैयारियों में ग्रामीण और युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। दुर्गूकोदल का यह 30वां दुर्गा महोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ क्षेत्र की आस्था का केंद्र बनने जा रहा है।

*क्षेत्र में दिखी जागरूकता बदहाल सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, वहीं कांग्रेस का मिला पुरा समर्थन*

0

*क्षेत्र में दिखी जागरूकता बदहाल सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, वहीं कांग्रेस का मिला पुरा समर्थन*

 

दुर्गुकोंदल,

बरहेली गांव की जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिर टूट गया और उन्होंने आज सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार चल रहे भारी अधिभार वाले ट्रकों के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

चक्का जाम के दौरान ग्रामीणों ने माइंस से आने-जाने वाले बड़े और अधिभार लादे हुए ट्रकों को रोक दिया, जबकि चार पहिया जैसे छोटे वाहनों को समझदारी पूर्वक निकलने दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

 

माइंस प्रबंधन रहा नदारद

 

पूर्व सरपंच बाबूलाल कोला ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा सुबह से चक्का जाम किया गया, लेकिन माइंस प्रबंधन मौके पर स्थिति जानने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और माइंस प्रबंधन इस समस्या का समाधान नहीं करता तो आने वाले दिनों में पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा और तब सभी वाहनों को रोका जाएगा।

 

कोला ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल दिखावे के लिए सड़क पर मुरम और गिट्टी डालकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है। भारी वाहनों के दबाव के सामने अस्थायी मरम्मत टिक नहीं पाई और बारिश के साथ ही सड़क फिर से खराब हो गई। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि जब ट्रक अधिभार के साथ सड़क पर दौड़ते हैं तो उसी क्षमता के अनुसार मजबूत और टिकाऊ सड़क का निर्माण होना चाहिए।

 

सड़क पर लेटकर प्रदर्शन की चेतावनी

 

ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वे सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन या तो भारी ट्रकों की आवाजाही बंद करे या फिर नई, सुदृढ़ सड़क का निर्माण तत्काल किया जाए।

 

कांग्रेस का मिला समर्थन

 

ग्रामीणों के इस आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले भी उनके धरना-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद ही आमागढ़ से दमकसा मार्ग पर लिपाई-पुताई का काम किया गया था। हालांकि बारिश में गिट्टी बह जाने से वह प्रयास भी बेकार हो गया। अब ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक भारी वाहनों के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं होता, वे संघर्ष जारी रखेंगे।

 

ग्रामीणों की एकजुटता

 

बरहेली और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि अब वे किसी तरह की आश्वासनबाजी से गुमराह नहीं होंगे। यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

*दशहरा पर्व पर ग्राम लाटमरका में चार दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ*

0

*दशहरा पर्व पर ग्राम लाटमरका में चार दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ*

 

दुर्गूकोदल:-

दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम लाटमरका (सराधुघमरे), विकासखंड दुर्गूकोदल में गोण्डवाना क्रिकेट क्लब लाटमरका के तत्वावधान में चार दिवसीय टेनिस बॉल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। यह प्रतियोगिता 06 अक्टूबर 2025 से 09 अक्टूबर 2025 तक ग्राम लाटमरका के जुई खेल मैदान में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में केवल ग्रामीण क्षेत्र की टीमें ही भाग लेंगी। नियम अनुसार प्रत्येक टीम के खिलाड़ी उसी गांव के होने चाहिए। सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 550 रुपये निर्धारित है।

पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहेगा:

प्रथम पुरस्कार – ₹15,001/- (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं संरक्षक सहायिका के सहयोग से)

द्वितीय पुरस्कार – ₹7,001/- (जनपद एवं सरपंच वार्ड पंच द्वारा)

तृतीय पुरस्कार – ₹3,501/- (ग्राम गायता एवं पटेल द्वारा)

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रमुख अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

मुख्य अतिथि – धनसाय हुर्रा, मनेसिंह सलाम, सियाराम पुड़ो (सरपंच ग्राम पंचायत सराधुघमरे) एवं मानसु आचला (पूर्व ज.प.स. कोयलीबेड़ा)।

विशेष अतिथि – प्राथमिक शाला लाटमरका के शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी।

ग्राम प्रमुख अतिथियों में संतुराम जाड़े (जुई गायता), बिसऊराम जाड़े (पटेल), सनकुर जाड़े (गायता लाटमरका), धनसिंह जाड़े (पटेल) सहित कई वरिष्ठ ग्रामीण शामिल होंगे।

आयोजन समिति में अध्यक्ष रामसुराम जाड़े, उपाध्यक्ष रायदर सिंह नेताम, शिव कुमेटी, रायसुराम नेताम, जगदीश जाड़े, सचिव सुरेश जाड़े, कोषाध्यक्ष, मंच संचालक मन्साराम वट्टी एवं अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हैं। प्रतियोगिता के संचालन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहेगा।

समिति द्वारा नियम स्पष्ट किए गए हैं – एम्पायर का निर्णय सर्वमान्य होगा, चोट लगने पर खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

ग्रामवासियों में इस प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह है। आयोजकों ने आसपास के सभी गांवों की टीमों एवं खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

*रजत जयंती और सेवा पखवाड़ा के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन*,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*रजत जयंती और सेवा पखवाड़ा के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन*,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*फिट इंडिया, आत्मनिर्भर भारत नशा मुक्त भारत का दिया गया संदेश*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग बीजापुर द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसका थीम फिट इंडिया, आत्मनिर्भर भारत,और नशामुक्त भारत था। उक्त कार्यक्रम कलेक्टर परिसर से प्रारंभ होकर नवोदय विद्यालय एजुकेशन सिटी में सम्पन्न हुआ मैराथन दौड़ में महिला पुरुष युवा विद्यार्थी सहित सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी महिला एवं पुरुष वर्ग को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार, तृतीय को 2 हजार, चतुर्थ को 1 हजार तथा पांचवें स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 5 सौ रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सुरेन्द्र मरकाम, द्वितीय स्थान राकेश भोगम तृतीय स्थान नागेश वाचम, चतुर्थ स्थान लक्ष्मण तेलम पांचवें स्थान प्रकाश कड़ती‌ इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी पूजा वाच्य द्वितीय स्थान पिंकी कुड़ियम तृतीय स्थान लक्ष्मी वाचम चतुर्थ स्थान विनीता तेलम और पांचवें स्थान पर सावित्री कुहरामी रही।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री कमलेश्वर पटेल ने मैराथन दौड़ के सफल आयोजन पर उपस्थित सभी अधिकारी -कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जन समुदाय को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मे अब श्वसन रोगों और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का होगा इलाज..

0

23 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगी उपलब्ध..

बसना सरायपाली सहित आसपास क्षेत्र के मरीजों के अग्रवाल नर्सिंग होम एक सुनहरा अवसर लेकर आया है..अब श्वसन रोगों और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए बड़े शहरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं होगी..हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अब बसना में प्रतिदिन अपनी सेवाएं देंगी..इसी क्रम में 23 सितंबर 2025 को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बासना में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है… डॉ. श्री रजनी एमडी (Respiratory Medicine) हैं। वे कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट हैं। कोविड-19 काल में उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज किया है और वे स्लीप मेडिसिन स्पेशलिस्ट भी हैं। उनकी उपलब्धता से अब स्थानीय स्तर पर मरीजों को उच्च स्तरीय परामर्श और आधुनिक जांच सुविधाएँ मिल सकेंगी।

शिविर में उपलब्ध इलाज

इस शिविर में मरीजों को दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सीने में दर्द, लंबी खांसी, सांस की तकलीफ, छाती में पानी भरना, निमोनिया, कैंसर, नींद विकार, टी.बी. जैसी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में उपलब्ध जांच सुविधाएँ

ब्रॉन्कोस्कोपी

स्पायरोमेट्री

लंग फंक्शन टेस्ट (PFTs)

एचआरसीटी चेस्ट स्कैन

डिजिटल एक्स-रे

टी.बी. की जांच

शिविर में सभी जांचों पर मरीजों को 30 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी..अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय रहते पंजीयन करवाएँ।

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़)

संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हल्ला बोल :- हॉस्टल में कीड़े मिले खाने में, फीस वसूली पर हंगामा”

0

हॉस्टल में फीस वसूली में भी खुली लूट जारी है। आधिकारिक रूप से हॉस्टल मेंटेनेंस फीस 100 रुपये प्रति वर्ष तय है, लेकिन छात्राओं से 500 रुपये तक वसूला जा रहा है। मेस फीस भी निर्धारित 1700 रुपये की जगह 2000 से 2300 रुपये तक मनमाने ढंग से ली जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस वसूली का कोई रसीद या आधिकारिक पावती नहीं दी जाती।

हॉस्टल की देखरेख कर रही मैडम, जो पूरा प्रबंधन अपने हाथ में रखती हैं, केवल नकद राशि लेती हैं और उनका व्यवहार छात्राओं के प्रति बेहद खराब बताया गया है। जब छात्राएँ अतिरिक्त पैसे की वजह पूछती हैं, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि यह राशि “चैरिटी” के लिए ली जा रही है।

इस तरह छात्राओं के साथ हो रहे शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ ABVP ने जोरदार आवाज उठाई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और पारदर्शिता नहीं लाई गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ ABVP ने जोरदार आवाज उठाई है। इस दौरान बस्तर जिला संयोजक गौरव भवानी, जगदलपुर नगर मंत्री अश्विन पिल्लै, प्रशांत लाटिया, नुशांत जोशी, गजेन्द्र सोनी, रघुराज कश्यप, टेमन मंडल,मेहुल कश्यप,करण शर्मा, निखिल नायर, जय पांडेय, दिशा पाधी और खुशी यादव उपस्थित रहे।

जिला में पहला आक्रमण कोरोना इसी ब्लॉक में किया था उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो ने पहला आक्रमण सरकार पर किये चक्काजाम कर।आर, एल, कुलदीप की खास रिपोर्ट :-

0

जिला में पहला आक्रमण कोरोना इसी ब्लॉक में किया था उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगो ने पहला आक्रमण सरकार पर किये चक्काजाम कर।

 

दुर्गूकोंदल।

*चेमल माइंस के भारी वाहनों की आवाजाही से आमागढ़ से बरहेली तक सड़क जर्जर हो चुकी है। बरहेली गांव अत्यधिक जर्जर है। ग्रामीण भारी वाहनों की क्षमता अनुसार सड़क बनाने की मांग करते थक गये। लेकिन शासन प्रशासन नहीं माना, तो आज दिनांक 21/09/2025 से बरहेली की महिला पुरूषों ने चक्काजाम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है, ट्रकों को जाने नहीं देंगे। बाकी गाड़ियां यथावत चलते रहेंगे।*

बस्तर खंड शिक्षा अधिकारी ने संध्याकालीन कक्षाओं का किया अवलोकन

0

बस्तर

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने बस्तर ब्लाक के विभिन्न संकुलों में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मांदलापाल संकुल के मारीपारा स्थित संध्याकालीन कक्षा में पहुंचकर स्वयंसेवक दुतिका कश्यप और बच्चों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।मांदलापाल में स्वयंसेवक उषावती कश्यप के घर में संचालित कक्षा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और स्वयंसेवी शिक्षक से संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने मांदलापाल में पदस्थ शिक्षक राजेश देवांगन एवं तेजन सिंह ठाकुर द्वारा संचालित कक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की और कहा कि वे बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती देवांगन ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की साझी जिम्मेदारी है।संध्याकालीन कक्षाओं में स्वयंसेवकों का योगदान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और शिक्षक मिलकर काम करते हैं, तो बच्चों के भविष्य को नई दिशा और उजाला मिलता है।

संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन आश्रम शालाओं तथा चिन्हित पारा-मोहल्लों में किया जा रहा है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में कमी न हो और बच्चों की शैक्षिक प्रगति निरंतर बनी रहे।

इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने कन्या आश्रम चमिया और कन्या आश्रम देवड़ा में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का भी अवलोकन किया और छात्राओं की पढ़ाई के प्रति उत्साह और लगन देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रभारी आश्रम अधिक्षिका शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहनीय और प्रशंसनीय बताया।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन के साथ संकुल समन्वयक देवेन्द्र सोनी भी उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत अटुकपल्ली में सीईओ ने किया आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हितग्राहियों के घरों का दौरा किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों को आवास निर्माण समय पर पूरा करने की समझाइश दी और कहा कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को शीघ्र पक्का मकान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्माण सामग्री का उपयोग मानक के अनुरूप करने की हिदायत दी।

सीईओ ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही, समय पर किस्त जारी होने और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक व रोजगार सहायक ने भी ग्रामीणों को योजना से संबंधित जानकारी दी और आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने अधिकारियों के इस पहल का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि वे आवास कार्य समय पर पूर्ण करेंगे।

ग्राम पंचायत अटुकपल्ली में हुए इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद् बीजापुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला प्रारंभ – ऋण स्लैब में किया गया संशोधन,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

नगर पालिका परिषद् बीजापुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला प्रारंभ – ऋण स्लैब में किया गया संशोधन,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद् बीजापुर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का उद्देश्य पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजना की जानकारी देना एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

योजना में किए गए हालिया संशोधन के तहत ऋण की राशि में बढ़ोतरी की गई है:

पहले चरण का ऋण ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया है।

दूसरे चरण का ऋण ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया गया है।

तीसरे चरण में ₹50,000 की ऋण राशि यथावत रखी गई है।

साथ ही, तीसरे चरण के ऋण की पूरी अदायगी करने वाले हितग्राहियों को बैंक की ओर से ₹30,000 का रूपे क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो पथ विक्रेता खाद्य सामग्री बेचते हैं और FSSAI लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें लाइसेंस बनवाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

पूर्व में जिन हितग्राहियों के आवेदन बैंक द्वारा अस्वीकृत कर दिए गए थे, उन्हें पुनः समझाइश देकर आवेदन बैंक को पुनः भेजा जा रहा है, जिससे वे योजना का लाभ ले सकें।

इस लोक कल्याण मेले के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को केंद्र सरकार की 8 प्रमुख योजनाओं से जोड़ा जा रहा है:

1. पीएम सुरक्षा बीमा योजना

2. पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना

3. पीएम जनधन योजना

4. पीएम श्रम योगी मानधन योजना

5. जननी सुरक्षा योजना

6. एक देश एक राशन कार्ड योजना

7. पीएम मातृत्व वंदना योजना

8. BOCW (निर्माण श्रमिक) के तहत पंजीयन

इस मेले के माध्यम से हितग्राहियों को न केवल आर्थिक सहायता बल्कि सामाजिक सुरक्षा का भी लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति नगर पालिका परिषद् बीजापुर के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

महासमुंद जिला प्रशासन ने किसानो के हित के लिए कर रहा प्रयास..उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने किया जा रहा निरिक्षण..।

0

राहुल भोई महासमुंद..

20 सितंबर,महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम लाफिनखुर्द के मेसर्स आर.के. ट्रेडर्स में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया..निरीक्षण के दौरान मौके पर 72 बोरी यूरिया पाया गया, जिसे कृषकों को शासकीय दर (266 रुपये प्रति बोरी) पर वितरित किया गया। वितरण के समय सहायक संचालक कृषि डॉ परमजीत सिंह, उर्वरक निरीक्षक श्री उमेश चन्द्राकर, श्री ओमप्रकाश चन्द्राकर, श्री भूषण साहू एवं श्रीमती उषा मरावी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को उर्वरक की उपलब्धता शासकीय दर पर ही सुनिश्चित की जाएगी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*मोहला:—छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत नशामुक्ति मैराथन का आयोजन*

0

मनीष कौशिक

मोहला:–छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नशामुक्त मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु शनिवार को जिला मुख्यालय मोहला में *मैराथन दौड़* का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह रही। उन्होंने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा प्रतिभागियों को नशा मुक्ति और स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है, जबकि स्वच्छता और संयमित जीवन से ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मरकाम, जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम, सुनील पिल्ले मंडल कोषाध्यक्ष, जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

मैराथन में युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने *‘नशा छोड़ो – स्वास्थ्य जीवन जोड़ो, स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’* का संदेश देते हुए समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

आयोजन के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया।

60 वर्षीय हृदय रोगी महिला के पेट से निकाला गया 3kg का ग्रीवा फाइब्रॉएड.मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल महासमुंद में डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी..

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद के मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल में आज एक जटिल सर्जरी को डॉक्टरों ने सफल कर दिखाया है। डॉक्टरों ने 60 वर्षीय हृदय रोगी महिला के पेट से 3 किलोग्राम का ग्रीवा फाइब्रॉएड सफलतापूर्वक निकाला है। मरीज महिला भारतमती सिदार को पेट में भारीपन और गांठ की शिकायत थी। जिसके जांच में पता चला कि, उन्हें हृदय रोग भी है, जिसमें ट्राइकसपिड रेगर्जिटेशन और माइट्रल रेगर्जिटेशन शामिल है।a इसके सर्जरी में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ बसंत महेश्वरी ने बताया कि,मरीज के सर्जरी में काफी चुनौतियां थी। रोगी की उम्र और हृदय रोग की स्थिति ने सर्जरी को जटिल बना दिया था। ग्रीवा फाइब्रॉएड का आकार और स्थिति भी एक बड़ी चुनौती थी। जिसे डॉक्टरों की सूझ-बूझ ने सफल कर दिखाया है।

मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में हुए इस सफल सर्जरी में डॉ. नेहा ठाकुर, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, डॉ. प्रतिमा कोश्वरा, डॉ. महेंद्र ध्रुवे, डॉ. जूली, ओटी सिस्टर पूजा और तृप्ति, एनेस्थेटिस्ट टीम में डॉ. चंद्रपाल भगत और डॉ. विवेक का विशेष योगदान रहा।मरीज महिला की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज की जान बचाई है। डॉक्टरों के इस प्रयास और सफल मेहनत ने सरकारी अस्पताल में इलाज पर उठने वाली उंगलियों पर करारा जवाब भी दिया है।

60 वर्षीय हृदय रोगी महिला के पेट से निकाला गया 3kg का ग्रीवा फाइब्रॉएड..मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल महासमुंद में डॉक्टरों को मिली सफलता..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद के मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल में आज एक जटिल सर्जरी को डॉक्टरों ने सफल कर दिखाया है। डॉक्टरों ने 60 वर्षीय हृदय रोगी महिला के पेट से 3 किलोग्राम का ग्रीवा फाइब्रॉएड सफलतापूर्वक निकाला है। मरीज महिला भारतमती सिदार को पेट में भारीपन और गांठ की शिकायत थी। जिसके जांच में पता चला कि, उन्हें हृदय रोग भी है, जिसमें ट्राइकसपिड रेगर्जिटेशन और माइट्रल रेगर्जिटेशन शामिल है।a इसके सर्जरी में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ बसंत महेश्वरी ने बताया कि, मरीज के सर्जरी में काफी चुनौतियां थी। रोगी की उम्र और हृदय रोग की स्थिति ने सर्जरी को जटिल बना दिया था। ग्रीवा फाइब्रॉएड का आकार और स्थिति भी एक बड़ी चुनौती थी। जिसे डॉक्टरों की सूझ-बूझ ने सफल कर दिखाया है।

मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में हुए इस सफल सर्जरी में डॉ. नेहा ठाकुर, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, डॉ. प्रतिमा कोश्वरा, डॉ. महेंद्र ध्रुवे, डॉ. जूली, ओटी सिस्टर पूजा और तृप्ति, एनेस्थेटिस्ट टीम में डॉ. चंद्रपाल भगत और डॉ. विवेक का विशेष योगदान रहा।मरीज महिला की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। मेडिकल कालेज सह जिला अस्पताल की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज की जान बचाई है। डॉक्टरों के इस प्रयास और सफल मेहनत ने सरकारी अस्पताल में इलाज पर उठने वाली उंगलियों पर करारा जवाब भी दिया है।

 

लाल पानी के खिलाफ हल्ला बोल: विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ऐतिहासिक पदयात्रा, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन,

0

लाल पानी के खिलाफ हल्ला बोल: विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ऐतिहासिक पदयात्रा, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन,

 

 

बीजापुर, 19 सितंबर 2025:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एनएमडीसी की लौह अयस्क खदानों से निकलने वाले लाल पानी की समस्या ने 45 से अधिक गांवों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से बीजापुर तक 30 किलोमीटर की दो दिवसीय पदयात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान हजारों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा में विधायक विक्रम मंडावी ने जिले के तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर प्रभावित ग्रामीणों की पीड़ा को सामने रखा। उन्होंने कहा, “एनएमडीसी की खदानों से निकलने वाला लाल पानी हमारी नदियों, नालों और तालाबों को दूषित कर रहा है। पीने का पानी जहरीला हो रहा है, जिससे पेट की बीमारियां, त्वचा रोग, और किडनी की समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी प्रभावित हैं। खेती की जमीन बंजर हो रही है, और हर साल पशु इस जहरीले पानी के कारण मर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की बार-बार की गुहार के बावजूद सरकार और एनएमडीसी प्रबंधन ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। इसीलिए, 45 गांवों के लोगों ने एकजुट होकर यह ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली, ताकि उनकी आवाज राज्यपाल तक पहुंचे और लाल पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

विधायक मंडावी ने अपने संबोधन में केवल लाल पानी की समस्या तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने बीजापुर जिले की अन्य ज्वलंत समस्याओं को भी उठाया: जिसमें नेशनल पार्क क्षेत्र में पीढ़ियों से रह रहे लोगों को जबरन विस्थापित करने की कोशिश की जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया गया।जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के बहुमूल्य खनिज कोरंडम खदान को बेचने सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ की नदियों से रेत का अवैध उत्खनन कर तेलंगाना और महाराष्ट्र के रेत माफियाओं को बेचा जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक की मांग की है, उन्होंने कहा आदिवासियों की जमीनों को लालच देकर और गुमराह कर उद्योगपतियों को बेचने का गोरखधंधा चल रहा है, जिसे रोकने की मांग विधायक विक्रम मंडावी ने किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में कई अहम मांगें शामिल की गईं हैं।

सभा में जिला पंचायत सुकमा के पूर्व अध्यक्ष हरीश कवासी, लालू राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर, श्रीमती नीना रावलिया उद्दे महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शंकर कुडियम पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, कमलेश कारम पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, बसंत राव ताटी पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, सोमारू कश्यप पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, लच्चू राम मौर्य सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, श्रीमती पार्वती कश्यप पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, श्रीमती सरिता चापा पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, सोनू पोटाम अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजापुर, संत कुमारी मंडावी पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, बेनूहर रावलिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बीजापुर, वेणुगोपाल राव, पुरूषोत्तम खत्री, अरूण वासम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जिलेभर से आए हुए ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

बीजापुर में लाल पानी के खिलाफ हल्ला बोल: विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ऐतिहासिक पदयात्रा, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

बीजापुर में लाल पानी के खिलाफ हल्ला बोल: विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ऐतिहासिक पदयात्रा, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एनएमडीसी की लौह अयस्क खदानों से निकलने वाले लाल पानी की समस्या ने 45 से अधिक गांवों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में ग्राम हिरोली से बीजापुर तक 30 किलोमीटर की दो दिवसीय पदयात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान हजारों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा में विधायक विक्रम मंडावी ने जिले के तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर प्रभावित ग्रामीणों की पीड़ा को सामने रखा। उन्होंने कहा, “एनएमडीसी की खदानों से निकलने वाला लाल पानी हमारी नदियों, नालों और तालाबों को दूषित कर रहा है। पीने का पानी जहरीला हो रहा है, जिससे पेट की बीमारियां, त्वचा रोग, और किडनी की समस्याएं बढ़ रही हैं। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी प्रभावित हैं। खेती की जमीन बंजर हो रही है, और हर साल पशु इस जहरीले पानी के कारण मर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की बार-बार की गुहार के बावजूद सरकार और एनएमडीसी प्रबंधन ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। इसीलिए, 45 गांवों के लोगों ने एकजुट होकर यह ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली, ताकि उनकी आवाज राज्यपाल तक पहुंचे और लाल पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।
विधायक मंडावी ने अपने संबोधन में केवल लाल पानी की समस्या तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने बीजापुर जिले की अन्य ज्वलंत समस्याओं को भी उठाया: जिसमें नेशनल पार्क क्षेत्र में पीढ़ियों से रह रहे लोगों को जबरन विस्थापित करने की कोशिश की जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया गया।जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के बहुमूल्य खनिज कोरंडम खदान को बेचने सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ की नदियों से रेत का अवैध उत्खनन कर तेलंगाना और महाराष्ट्र के रेत माफियाओं को बेचा जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक की मांग की है, उन्होंने कहा आदिवासियों की जमीनों को लालच देकर और गुमराह कर उद्योगपतियों को बेचने का गोरखधंधा चल रहा है, जिसे रोकने की मांग विधायक विक्रम मंडावी ने किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में कई अहम मांगें शामिल की गईं हैं।
सभा में जिला पंचायत सुकमा के पूर्व अध्यक्ष हरीश कवासी, लालू राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर, श्रीमती नीना रावलिया उद्दे महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शंकर कुडियम पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, कमलेश कारम पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर, बसंत राव ताटी पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, सोमारू कश्यप पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, लच्चू राम मौर्य सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, श्रीमती पार्वती कश्यप पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, श्रीमती सरिता चापा पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, सोनू पोटाम अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजापुर, संत कुमारी मंडावी पूर्व सदस्य जिला पंचायत बीजापुर, बेनूहर रावलिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बीजापुर, वेणुगोपाल राव, पुरूषोत्तम खत्री, अरूण वासम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जिलेभर से आए हुए ग्रामीण जन उपस्थित रहे

*इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामों के स्वैच्छिक विस्थापन संबंधी जानकारी*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामों के स्वैच्छिक विस्थापन संबंधी जानकारी*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/इन्द्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा सूचित किया जाता है कि टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित ग्रामों के स्वैच्छिक विस्थापन के संबंध में पूर्व में 21 ग्रामों का चयन किया गया था। इन ग्रामों के विस्थापन की प्रक्रिया केवल ग्रामवासियों की पूर्ण स्वेच्छा और ग्रामसभा के प्रस्ताव के आधार पर ही की जाएगी।

ग्रामवासियों की सहमति सुनिश्चित करने तथा आवेदन प्राप्त करने हेतु दिनांक 07अगस्त .2024 को एक प्रेस विज्ञापन जारी किया गया था। यह स्पष्ट किया जाता है कि वर्तमान में इन ग्रामों के विस्थापन हेतु शासन स्तर पर कोई योजना प्रस्तावित नहीं है।

इन्द्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन यह पुनः स्पष्ट करता है कि जब तक संबंधित ग्रामवासी स्वयं स्वेच्छा से विस्थापन हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं करते, तब तक शासन अथवा वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की जबरन विस्थापन की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

ग्रामवासियों के अधिकारों का सम्मान करते हुए, सभी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और उनकी सहमति से ही संचालित की जाएगी। उक्त जानकारी उप निदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर द्वारा दी गई है।

विधायक चातुरी नंद की पहल लाई रंग*…*अब सिरबोड़ा–पलसापाली नाले पर उच्चस्तरीय पुल पुलिया और मार्ग निर्माण के लिए मिली 7.52 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति

0

सरायपाली, 21 अगस्त 2025 :  सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से आखिरकार लंबे अरसे बाद सिरबोड़ा–पलसापाली के मध्य (सुरंगी नाला ) पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 7.52 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग से मिली है।

Oplus_16908288

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरबोड़ा से पलसापाली के मध्य स्थित पलसापाली नाला (सुरंगी नाला) पर उच्चस्तरीय पुल और मार्ग निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। बरसात के मौसम में यह नाला उफान पर आ जाने से आसपास के दर्जनों गांवों का बुरी तरह से प्रभावित होता था। स्कूली बच्चों, बीमार मरीजों, किसानों और आमजनों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार जान-माल की हानि की स्थिति भी बन जाती थी।

वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने हेतु विधायक चातुरी नंद ने लगातार शासन और विभागीय स्तर पर अनुशंसा की। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप अब लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 752.25 लाख रुपये (सात करोड़ बावन लाख रुपये मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस पुल के बन जाने से न केवल ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में सहूलियत होगी, विद्यार्थियों का आवागमन सुरक्षित रहेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उन्हें मैंने स्वयं देखा और अनुभव किया है। इस कारण मैंने इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल किया और निरंतर शासन-प्रशासन से इस दिशा में पहल की। मुझे खुशी है कि मेरे प्रयासों से अब इस पुल का निर्माण होने जा रहा है। यह कार्य हजारों ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाएगा, बच्चों की पढ़ाई और किसानों की आजीविका को सुरक्षित करेगा। जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना ही मेरा सबसे बड़ा संकल्प है और इस दिशा में आगे भी कार्य करता रहूँगी।”

ग्रामीणों ने इस स्वीकृति को क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विधायक चातुरी नंद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विदित हो कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद जमीनी से जुड़ी नेत्री है और वे क्षेत्र में लगातार छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु सदन से सड़क तक आवाज उठा रही है। उनके प्रयासों से पूर्व में भी कई सड़क और पुल पुलिया के निर्माण के लिए राज्य शासन की ओर से करोड़ों रुपयों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

*मोहला:—जिले में आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ, आदि कर्मयोगी अभियान को मिलेगी गति योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर तूलिका प्रजापति कर रही नियमित मॉनिटरिंग*

0

मनीष कौशिक

मोहला:— जिले में जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इन केंद्रों के शुभारंभ से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुँच सकेगी कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में चरणबद्ध तरीके से आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। वही विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं लोगों को उसका लाभ सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से समय-सीमा की बैठक में समीक्षा कर रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि आदि सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए वन-स्टॉप समाधान केंद्र होंगे, जहाँ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवेदन और समस्या समाधान की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा केंद्रों में प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति की जाए, ताकि लोग आसानी से लाभ ले सकें विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सेवा केंद्रों के माध्यम से विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण, बैंकिंग सेवाएँ, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी जानकारी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा आदि सेवा केंद्रों के शुभारंभ से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। गाँव में ही आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

 

*- योजनाओं के क्रियान्वयन को मिलेगी गति*

 

आदि सेवा केंद्रों की स्थापना से सरकार द्वारा चलाए जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान को गति मिलेगी। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज में जागरूकता, भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। सेवा केंद्रों से जुड़कर ग्रामीणों को योजनाओं की अद्यतन जानकारी समय पर मिलेगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की गति तेज होगी। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के जनजातीय अंचलों में शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सेवा केंद्रों को सफल बनाने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित :ताटी

0

भोपालपटनम।

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। यही वजह है कि ग्रामीणजन अब भी जर्जर मकान में रहने पर मजबूर हैं।यह बात बीजापुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसंत राव ताटी ने क

       ताटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोपालपटनम विकासखंड में शासन की अति महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।अपनी बात की पुष्टि के लिये उन्होंने ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के आश्रित ग्राम नरोन्हापल्ली निवासी कंती नरसैया का उदाहरण दिया।ताटी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण कंती नरसैया का परिवार जर्जर मकान में रहने पर मजबूर है। इनके मकान की हालत ऐसी है कि ढहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।लेकिन प्रशासन को इसकी परवाह बिल्कुल नहीं है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जहाँ एक ओर वर्तमान डबल इंजन की सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब आदिवासी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से भी वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा अकेले सिर्फ नरोन्हापल्ली निवासी कंती नरसैया की ही नहीं है, बल्कि पूरे भोपालपटनम क्षेत्र की है और यह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रही लापरवाही का जीता जागता प्रमाण भी है।

      ताटी ने कहा कि तत्कालीन बस्तर जिले के कलेक्टर रहे नरोन्हा द्वारा बसाये गये ग्राम नरोन्हापल्ली की इस तस्वीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति साय सरकार की घोर उदासीनता की पोल खोलकर रख दी है। बसंत ताटी ने इस प्रकरण में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुँचाने कि माँग ज़िला प्रशासन से की है।

ग्रामीण शिक्षा में क्रांति: शिक्षा दूत से सम्मानित शिक्षिका गिरिजा साहू ने सरकारी स्कूल को भेंट किया स्मार्ट टीवी

0

बस्तर।

 

 छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक अनोखी पहल ने शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दिखाई है। शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका गिरिजा साहू ने बस्तर ब्लाक ग्राम पंचायत राजपुर के प्राथमिक शाला मावलीगुड़ा में स्मार्ट टीवी भेंट किया है, जिससे अब बच्चों की पढ़ाई और भी रोचक और प्रभावशाली होगी।स्मार्ट टीवी मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रेरणादायक शॉर्ट फ़िल्म “चलो जीते हैं” देखी, जिसने उनके उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाया।

इस स्मार्ट टीवी की मदद से अब बच्चों को विभिन्न विषयों को समझने में मदद मिलेगी। वीडियो, चित्र और एनिमेशन के माध्यम से कठिन विषयों को सरल बनाया जा सकेगा, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ेगी और नवोदय और एकलव्य जैसी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर होगी।

शिक्षिका गिरिजा साहू ने कहा कि वह स्वयं एक सरकारी विद्यालय की छात्रा रही हैं और उन्हें बच्चों की कठिनाइयों का पूर्ण अनुभव है। उन्होंने कहा कि “सुविधाओं की कमी से प्रतिभा रुक जाती है। मैं चाहती हूँ कि हमारे गांव के बच्चे भी बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने का आत्मबल रखें।”

सभी ने इस पहल की सराहना की और शिक्षिका के योगदान को सराहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शोभी राम बघेल और समस्त बच्चों ने शिक्षिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह स्मार्ट टीवी केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि रघुनाथ कश्यप,बोगीराम कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगत सिंह कश्यप,बुधमन कश्यप,संकुलन प्राचार्य चरण बघेल, संकुल समन्वयक गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खाद्यान्न भ्रष्टाचार,उद्योगपतियों को 45% सब्सिडी बाढ़ पीड़ित के पुनर्वास को लेकर मुक्ति मोर्चा एक्शन में

0

बस्तर/जगदलपुर।खाद्यान्न घोटाले, बाढ़ पीड़ितों के हक एवं सरकारी नीतियों की असमानता पर उच्चस्तरीय जांच एवं ठोस कार्यवाही जैसे मांगों को लेकर जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद आज पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथके साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने उक्त समस्याओं एवं विसंगतियों को लेकर चर्चा के साथ कलेक्टर के माध्यम से माननीय राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उन्होंने विश्वास जताया कि इन गंभीर विषयों को लेकर शीघ्र अपेक्षित कार्यवाही की जाएगी बस्तर बेटा ने कहा कि हमारी मांगे गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को लेकर है जिसे लेकर चुप नहीं रहा जा सकता। 

श्री नवनीत ने कहा कि हाल ही में प्राप्त समाचार एवं विभागीय रिपोर्टों से यह तथ्य हृदय विदारक रूप से स्पष्ट हुआ है कि करोड़ों रुपये का खाद्यान्न घोटाला एवं अन्य गंभीर अनियमितताएँ उजागर हुई हैं ,यह न केवल जनता के भोजन के अधिकार पर सीधा प्रहार है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन एवं खाद्य सुरक्षा के अधिकार का भी घोर उल्लंघन है।

मुक्ति मोर्चा के संयोजक अपनी मांगों में कहा कि बस्तर में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से पूर्णत: क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 103 है, जिनके लिए मात्र ₹1.29 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसका अर्थ है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को केवल ₹1,25,000 की राहत राशि दी गई है। यह अत्यंत अपर्याप्त है, क्योंकि प्राकृतिक आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत केवल राहत राशि ही नहीं, बल्कि पुनर्वास पैकेज प्रदान किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है।वहीं उन्होंने उक्त विषय को लेकर अपनी मांगों के संदर्भ में अपनी सुझाव और खाद्यान्न भ्रष्टाचार बाढ़ पीड़ित, सरकारी नीति एवं व्यवस्था को लेकर अपनी बातें भी जिम्मेदारी के साथ स्पष्ट किया है जो निम्नलिखित है: – 

खाद्यान्न एवं राशन घोटाले पर सख्त कार्रवाई 

नागरिक आपूर्ति निगम, जिला वेयरहाउस, खाद्य विभाग, परिवहन ठेकेदारों, राशन दुकान संचालकों तथा राइस मिलर्स सभी की भूमिका इस घोटाले में संदिग्ध प्रतीत होती है।

  • 480 क्विंटल से अधिक अनाज का गायब होना केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि जनता के हक पर खुला डाका है।
  • इस पूरे प्रकरण की कलेक्टर-स्तरीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाए,
  • सभी संबंधित अधिकारियों, मिलर्स, ठेकेदारों एवं परिवहनकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
  • जिन राशन दुकानों पर गड़बड़ी पाई गई है उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।  

 

बाढ़ पीड़ितों और मूल निवासियों के हक की बहाली विषय में – 

  • प्रभावित परिवारों को केवल राहत राशि न देकर पुनर्वास पैकेज भी उपलब्ध कराया जाए।
  • आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अनुसार पुनर्वास पैकेज केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आवास का पुनर्निर्माण, आजीविका की बहाली, और सार्वजनिक सेवाओं (जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता) की पुनर्स्थापना भी शामिल है।
  • प्रत्येक प्रभावित परिवार को कम से कम ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान कर स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए।
  • मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए और सभी लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक की जाए।
  • सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि सरकार के पास बस्तर के मूल निवासियों और आदिवासियों के लिए पर्याप्त धन नहीं है, परंतु बड़े-बड़े उद्योगपतियों और होटल बनाने वालों को 45% तक सब्सिडी दी जा रही है। क्या यह बस्तर के लोगों के साथ घोर अन्याय नहीं है?

 

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत पुनर्वास पैकेज लागू करने की अनिवार्यता

यह अधिनियम स्पष्ट करता है कि पुनर्वास पैकेज एक समग्र सहायता है, जिसमें –

  1. क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत/नए निर्माण हेतु वित्तीय मदद,
  2. प्रभावित परिवारों को नकद व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति,
  3. किसानों, पशुपालकों व व्यवसायियों की आजीविका बहाली,
  4. तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व स्वच्छता जैसी सार्वजनिक सेवाओं की पुनर्बहाली शामिल है।

यह पैकेज केवल अल्पकालिक राहत तक सीमित नहीं, बल्कि दीर्घकालिक पुनर्वास और समुदाय को भविष्य की आपदाओं के प्रति सक्षम बनाने का उद्देश्य भी रखता है। अतः प्रशासन को चाहिए कि इस प्रावधान को लागू कर बस्तर के पीड़ित परिवारों को राहत + पुनर्वास दोनों पैकेज तत्काल प्रदान करे।

सरकारी नीतियों में भेदभाव समाप्त हो एवं सामाजिक न्याय की बहाली

पूंजीपतियों को दी जाने वाली अनावश्यक सब्सिडियों की समीक्षा कर, प्राथमिकता गरीबों एवं पीड़ितों को दी जाए।

होटल एवं व्यावसायिक परियोजनाओं में कम से कम 50% रोजगार स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित किया जाए। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी के रूप में प्रिया यादव, गायत्री ठाकुर, निहारिका सिंह, अलका नादान, रमेश कश्यप, चैतराम, कमल बघेल, नीलांबर भद्रे, जॉन आकाश, शंकर कश्यप,नोबी निशाद ,मेहताब सिंह, फुटपाथ व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना भोपालपटनम क्षेत्रांतर्गत घटना 04 जुलाई 2025 को ग्राम नीलमड़गू के जंगल पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव मिला। शव के पास से एक नग 303 रायफल, सहित अन्य हथियार व नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी हो तो 26 सितम्बर 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकतें हैं।

*“पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने वृद्ध माताओं संग मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन”* *“गागड़ा ने अटल सदन में बांटीं साड़ियां, माताओं संग काटा केक”*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*“पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने वृद्ध माताओं संग मनाया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन”*

*“गागड़ा ने अटल सदन में बांटीं साड़ियां, माताओं संग काटा केक”*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*“महेश गागड़ा ने सेवा-संकल्प दिवस पर माताओ से लिया आशीर्वाद”*

*“गागड़ा बोले– मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से बढ़ रहा आगे”*

बीजापुर।,,,,,,,,,,,,,,,,, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश की तरह बीजापुर में भी सेवा-संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अटल सदन कार्यालय में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र की वृद्ध माताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने उपस्थित सभी वृद्ध माताओं को साड़ियां भेंट कीं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। गागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत और डिजिटल इंडिया जैसी ऐतिहासिक योजनाओं का लाभ पाया है। मोदी जी के कार्यकाल में “सबका साथ, सबका विकास” की सोच के साथ समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है।
महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की माताओं-बहनों को रसोई से राहत दिलाने के लिए गैस कनेक्शन से लेकर उज्ज्वला योजना तक बड़ा काम किया है। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हम गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस गरिमामय मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जी.वेंकटेश्वर जी,भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी,जिला कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़ जी,जिला महामंत्री गोपाल सिंह पवार जी,सतेंद्र सिंह ठाकुर जी,मंडल अध्यक्ष अशोक राव जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा जी समेत समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित रहें।

सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित:ताटी,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से ग्रामीण हो रहे वंचित:ताटी,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम।,,,,,,,,,,,,,,,प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। यही वजह है कि ग्रामीणजन अब भी जर्जर मकान में रहने पर मजबूर हैं।यह बात बीजापुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बसंत राव ताटी ने कही।
ताटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भोपालपटनम विकासखंड में शासन की अति महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।अपनी बात की पुष्टि के लिये उन्होंने ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के आश्रित ग्राम नरोन्हापल्ली निवासी कंती नरसैया का उदाहरण दिया।ताटी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण कंती नरसैया का परिवार जर्जर मकान में रहने पर मजबूर है। इनके मकान की हालत ऐसी है कि ढहने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।लेकिन प्रशासन को इसकी परवाह बिल्कुल नहीं है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जहाँ एक ओर वर्तमान डबल इंजन की सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब आदिवासी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से भी वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा अकेले सिर्फ नरोन्हापल्ली निवासी कंती नरसैया की ही नहीं है, बल्कि पूरे भोपालपटनम क्षेत्र की है और यह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रही लापरवाही का जीता जागता प्रमाण भी है।
ताटी ने कहा कि तत्कालीन बस्तर जिले के कलेक्टर रहे नरोन्हा द्वारा बसाये गये ग्राम नरोन्हापल्ली की इस तस्वीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति साय सरकार की घोर उदासीनता की पोल खोलकर रख दी है। बसंत ताटी ने इस प्रकरण में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुँचाने कि माँग ज़िला प्रशासन से की है।

*बीजापुर मुठभेड़ में कुल 07.00 लाख रूपये के 02 ईनामी माओवादी ढेर।*,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

*बीजापुर मुठभेड़ में कुल 07.00 लाख रूपये के 02 ईनामी माओवादी ढेर।*,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

*मुठभेड़ में मारे गये दोनों माओवादी ग्राम पेददाकोरमा के 03 ग्रामीण, मनकेली के 01ग्रामीण एवं तोड़का के 01 शिक्षादूत की निर्मम हत्या करने की घटना में शामिल थे।*

*बीजापुर,,,,,,,,,,,,, जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मनकेली के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।*

*मुठभेड़ स्थल से 01- .303 रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संगठन संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए।*

⚫ पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 205 की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

⚫ अभियान के दौरान
दिनांक 17.09.2025 को दोपहर लगभग 15:00 बजे *जिला बीजापुर* के थाना बीजापुर क्षेत्रांतर्गत मनकेली के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 02 माओवादियों के शव के साथ 01- .303 रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया।

⚫ *प्रारंभिक तौर पर मृत माओवादियों की पहचान :-*
1. रघु हपका, उम्र 33 वर्ष, निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम, गंगालूर एरिया मिलिट्री कमांड सदस्य, ईनाम- 05.00 लाख रूपये

2. सुक्कु हेमला, उम्र 32 वर्ष निवासी बोड़ला पुसनार थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, पेद्दाकोरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, ईनाम – 02.00 लाख रूपये

*मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री विवरण:-*
1. 01नग- 303 रायफल, 01 मैग्जीन 04 जिंदा राउण्ड
2. 01 नग- बीजीएल लांचर, 03 सेल
3. बैटरी, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, पिटठू, माओवादी वर्दी, दवाईया एवं माओवादी सामग्री

⚫ मुठभेड़ में मारे गये दोनों माओवादी थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17/06/2025 को ग्राम पेद्दाकोरमा में 01 छात्र सहित कुल 03 ग्रामीणो की निर्मम हत्या करने, दिनांक 29/08/2025 को ग्राम मनकेली में 01 ग्रामीण एवं दिनांक 30/08/2025 को थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत तोड़का निवासी शिक्षादूत कल्लू ताती की हत्या करने की घटना में शामिल थे।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं l आईजीपी ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग त्यागें, निर्दोष नागरिकों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाना बंद करें। अब उनके सामने केवल एक ही रास्ता बचा है—सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ना और सम्मानजनक जीवन जीना।

नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ 21 सितम्बर को प्रातः 07 बजे,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ 21 सितम्बर को प्रातः 07 बजे,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

5 विजेताओं को मिलेगा नगद पुरूस्कार

बीजापुर ,,,,,,,,, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत् बीजापुर जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से सेवा पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत् 21 सितम्बर 2025 को प्रातः 07ः00 बजे से नशामुक्ति अभियान मैराथन (ओपन कैटेगरी-महिला एवं पुरुष पृथक-पृथक) का आयोजन आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया व नशामुक्त भारत के टैग लाईन के तले किया जाना है। जिसमें बीजापुर जिले में निवासरत किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी उक्त मैराथन में भाग ले सकते हैं। मैराथन में महिला एवं पुरुष दोनो वर्गों के लिये पृथक-पृथक नगद पुरूस्कार राशि प्रदाय किया जाएगा। मैराथन में भाग लेने हेतु मैराथन प्रारंभ स्थल कलेक्टोरेट परिसर बीजापुर में 21 सितम्बर 2025 को प्रातः 06ः30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है।

शहीद आकाशराव गिरेपुंजे जी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप महासमुंद में 19 से 21 सितंबर तक होगा आयोजित..राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 19 से 21 सितंबर तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में।

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद – शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे सहायक पुलिस अधीक्षक जी की स्मृति में बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय सब – जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिनांक 19 से 21 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के अलावा राज्य से बिलासपुर, रायपुर जिला व रायपुर नगर निगम, सरगुजा, राजनांदगांव जिला, कोरबा, रायगढ़ जिला व कार्पोरेशन, धमतरी एवं गरियाबंद भिलाई नगर निगम की बालक एवं बालिका टीम, प्रशिक्षक व दल मैनेजर शामिल होंगे। आयोजन की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर बैठक लिया गया, जिसमें खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर, राहुल रंजन आदि उपस्थित रहे। चैंपियनशिप हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें संरक्षक विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, दिग्विजय साहू, बादल मक्कड़, गिरधर यदु प्रतियोगिता संचालक प्रदेश उपाध्यक्ष नुरेन चंद्राकर आदि शामिल हैं। उक्त चैंपियनशिप में खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद, माई भारत, रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, आर एल सी हॉस्पिटल, महानदी हॉस्पिटल, सोहम हॉस्पिटल, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल महासमुंद, टी वी एस शो रूम, एच डी एफ सी बैंक, एच सी कैफे, डी3 स्पोर्ट्स आरंग, स्पोर्ट्स गैरेज, विजय चंद्राकर, संतोष चंद्राकर अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा हैं। अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन में शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे जी के परिवार, आई जी रायपुर, विधायक महासमुंद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, कलेक्टर, एस पी सहित विभिन्न, जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों सामाजिक संगठन, सहयोगी व गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मांदरी नृत्य की होगी कार्यक्रम एक अलग अंदाज में कलाकार बिखेरेंगे छटा।

0

*कलवर माइंस में जय लिंगों आदिवासी मांदरी दल की शानदार प्रस्तुति आज*

 

आज दिनांक *18 सितंबर 2025* को *जय लिंगों आदिवासी मांदरी दल* अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए *मांदर नृत्य* और *शहनाई की धुन* पर रंग बिखेरेगा।

 

यह कार्यक्रम *कलवर माइंस* में आयोजित किया जा रहा है, जहां आदिवासी संस्कृति की झलक और पारंपरिक नृत्य की ध्वनियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। मांदर की थाप और शहनाई की मधुर धुन के साथ यह प्रस्तुति आदिवासी परंपरा और कला का जीवंत प्रदर्शन करेगी।

 

*जय लिंगों दल* के कलाकार अपनी अनूठी शैली से कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दर्शकों के लिए यह एक अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव होगा।

माध्यमिक शाला कुल्दाडीही के शिक्षक फूलसिंह नेताम को शिक्षा जगत जिला स्तरीय प्रतिष्ठित ज्ञानदीप पुरस्कार से किया गया सम्मानित

0

फरसगांव/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पीढ़ापाल के आश्रित ग्राम कुल्दाडीही स्थित शासकीय माध्यमिक शाला कुल्दाडीही में 

बीते दिनों सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जानकारी के अनुसार फूलसिंह नेताम शिक्षक माध्यमिक शाला कुल्दाडीही संकुल हरवेल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षा विभाग का जिला स्तरीय प्रतिष्ठित”ज्ञानदीप “पुरस्कार से जिला कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के द्वारा सम्मानित किया गया। फूलसिंह नेताम जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर माध्यमिक शाला कुल्दाडीही, संकुल हरवेल और खंड शिक्षा कार्यालय बड़ेरापुर का गौरव बढ़ाया है| जिससे शाला परिवार द्वारा शिक्षक फूलसिंह नेताम 

शाला परिसर में सम्मानित होने के बाद आगमन हुआ जो कि

विधार्थियों और संकुल समन्वयक शिक्षकों के द्वारा रखा गया था जिसमें शिक्षा जगत का जिला स्तरीय प्रतिष्ठित ज्ञानदीप पुरस्कार प्राप्त कर फूलसिंह नेताम के शाला में आगमन की खुशी में संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम नायक,माध्यमिक शाला कुल्दाडीही के स्टॉफ और बच्चों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। निश्चित ही नेताम जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में , बच्चों के सर्वांगीण विकास के कार्य में, शाला एवं समाज के विकास में तन, धन और मन से समर्पित हो कर कार्य किया गया है। हरवेल संकुल के लिए, खंड शिक्षा कार्यालय बड़े राजपुर के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक परदेशी मरकाम, संकुल सं लक्ष्मण ध्रुव, इंद्रजीत कोसरिया , शिक्षिका रंभा सेठिया और संस्था के सभी विधार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे |

सरायपाली – नगर की बेटी महक अग्रवाल का किया गया सम्मान

0

आज 17 सितंबर को कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागृह में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी,छत्तीसगढ़ की महिला विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, आरंग के विधायक एवं मंत्री खुशवंत शाहब जी विधायक पुरंदर मिश्रा जी और भी कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मेधावी बिटिया सम्मान समारोह में सरायपाली की स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अध्यनरत छात्रा कुमारी महक गर्ग पुत्री( राजेश मोनी अग्रवाल) “फर्म- जगत नारायण कैलाश चंद्र अग्रवाल” सरायपाली का कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मान किया गया।

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया था।

Oplus_16908288 खा

महक के इस सम्मान के लिए अग्रवाल समाज के पदाधिकारी सभी सामाजिक जन एवं समस्त सरायपाली वासियों ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी में निःशुल्क सायकल वितरण किया गया*

0

सरायपाली:- शासन की महत्वाकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी में अध्ययनरत कक्षा नवमीं के 35 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कुमारी भास्कर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 एवं पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली थी।

अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद भोई, सांसद प्रतिनिधि रजनी साहू, सरपंच, पंचगण,पालक गण, समिति के सदस्य, प्राचार्य आर.के.भोई, व्याख्याता किशोर रथ,समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।इस अवसर पर प्राचार्य आर.के.भोई ने बताया कि सरस्वती सायकल योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है जो कक्षा नवमीं के सभी बालिकाओं को सायकल प्रदान करने की योजना है।इस योजना से बच्चों के नामांकन और ठहराव में वृद्धि हुई है।साथ ही बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होती है। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

सरायपाली – *अघोषित विद्युत कटौती से बलौदा के ग्रामीण परेशान*

0

ग्राम पंचायत बलौदा में बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग से जल्द ही इसमें सुधार करने की मांग की गई है। बलौदा के सरपंच श्रीमती सरस्वती सेठ, उपसरपंच सरोज सेठ, पंच मुकेश नाग, संजय दास, देवेन्द्र भोई, नरेश तिवारी, नीलाम्बर ताण्डी, चतुर्भुत अग्रवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दिन में कई बार लाईट बंद हो रही है और कभी-कभी तो पूरी रात बंद रहती है। ग्राम पंचायत बलौदा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई की जाती है, जिससे बिजली बाधित हो जाने के कारण घरों में पानी सप्लाई भी बंद हो जाता है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी लगभग 02 कि.मी. दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत का प्रयास करने पर बलौदा के सब स्टेशन के ऑपरेटर फोन भी रिसीव नहीं करते। वहीं सब स्टेशन का फोन लगभग 1 साल से बंद पड़ा है, जिसके कारण किसी को आवश्यक काम पड़ने पर सीधे बिजली ऑफिस जाना पड़ता है। उक्त समस्या को देखते हुए उनके द्वारा दिन एवं रात में अलग-अलग लाईनमेन की व्यवस्था किये जाने तथा विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग की गई है