Home Blog Page 14

आपके बच्चे की स्वस्थ त्वचा, हमारी जिम्मेदारी..डॉ. अमित अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ..

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामयाः

डॉ. अमित अग्रवाल

शिशु रोग विशेषज्ञ

बच्चों के चर्म रोग से जुड़ी समस्याएं जैसे

दाद-खाज

खुजली

सफेद दाग

कोढ़ा

इंफेक्शन

नाखून की समस्या

बालों की समस्या

आपके बच्चे की

स्वस्थ त्वचा,

हमारी जिम्मेदारी

विशेषज्ञ चिकित्सक

बच्चों के लिए विशेष देखभाल

सुरक्षित एवं विश्वसनीय उपचार

24×7 उपलब्ध…

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

84618-11000, 77708-68473,

महासमुंद मे मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

पिथौरा//शासन के मंशानुरूप अवैध शिकार के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की दिशा में वन विभाग निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज 07/05/2026 को वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत परिवृत्त पूर्व पिथौरा के परिसर सुखीपाली में कक्ष क्रमांक 234 के समीप शांतिनगर (सुखीपाली) में दिनांक 04/05/2026 को हुए वन्यप्राणी मादा नीलगाय अवैध शिकार के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी (1) ईश्वर राणा वल्द मनीराम राणा जाति कुम्हार, ग्राम शांतिनगर सुखीपाली (2) टंकधर वल्द सीताराम जाति सतनामी ग्राम शांतिनगर सुखीपाली (3) विद्याधर वल्द ललित प्रधान उम्र 50 वर्ष ग्राम-शांतिनगर सुखीपाली तहसील-पिथौरा, जिला महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा वन परिक्षेत्र कार्यालय पिथौरा में आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण उपरांत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त प्रकरण में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही श्री मयंक पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल महासमुन्द के आदेशानुसार तथा सुश्री डिम्पी बैस, संयुक्त वनमंडलाधिकारी, उप वनमंडल पिथौरा के मार्गदर्शन में एवं श्री सुखराम निराला, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के निर्देशन में संपादित की गई। इस कार्यवाही में श्री ललित कुमार पटेल (वनपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व पिथौरा), श्री कोकिलकांत दिनकर (वनरक्षक), सुश्री पुष्पा नेताम (वनरक्षक), श्री विरेन्द्र बंजारे वनरक्षक, श्रीमती प्रभा ठाकुर वनरक्षक सहित अन्य वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।

* महिलाओं के लिए बड़ी सौगात — विशाखापटनम की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा अब  जगदलपुर शहर में देंगी सेवाएं* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* महिलाओं के लिए बड़ी सौगात — विशाखापटनम की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा अब  जगदलपुर शहर में देंगी सेवाएं* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 08 मई 2026

जगदलपुर : बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

विशाखापटनम की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा अब जगदलपुर में अपनी सेवाएं देने जा रही हैं।

महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, गर्भावस्था जांच, प्रसूति संबंधी परामर्श एवं उपचार हेतु अब स्थानीय लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

डॉ. प्रत्युषा की सेवाएं जगदलपुर स्थित दुर्गा पॉलीक्लिनिक, चांदनी चौक के पास, SBI रोड में उपलब्ध रहेंगी। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

चिकित्सकीय परामर्श एवं पंजीयन हेतु मरीज दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

📞 संपर्क नंबर: 9406334545, 7693023045, 6265669854

📍 स्थान: दुर्गा पॉलीक्लिनिक, चांदनी चौक के पास, SBI रोड, जगदलपुर।

साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर संबलपुर_आपके भरोसे का एक नाम_हमारे यहाँ उपलब्ध है।

0
*साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर* *आपके भरोसे का एक नाम* *हमारे यहाँ उपलब्ध है* *सभी प्रकार के पानी मोटर पंप* *कूलर, पंखा, बॉक्स* *फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण* *सबसे कम दामों में गारंटी के साथमिलता है।* *पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर* *मो.62640 65220* *एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!*

साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर संबलपुर_आपके भरोसे का एक नाम_हमारे यहाँ उपलब्ध है:

– सभी प्रकार के पानी मोटर पंप

– कूलर, पंखा, बॉक्स

– फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण

सबसे कम दामों में गारंटी के साथ मिलता है।

पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर भानुप्रतापपुर

📞 मोबाइल: 62640 65220

एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!

 

 

 

 

 

 

*  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ,सासंद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने जगदलपुर शहर में 24 करोड़ 72 लाख की विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ,सासंद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने जगदलपुर शहर में 24 करोड़ 72 लाख की विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026

जगदलपुर शहर में विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ,सासंद श्री महेश कश्यप,महापौर श्री संजय पांडे ने किया भूमिपूजन।

 

दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण , मुक्तिघाम से समुंद चौक ,पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग का होगा निर्माण ।

 

अधोसंरचना विकास से शहर के वार्डों में 36 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन ।

 

जगदलपुर: जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार का दिन शहर में विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव, सांसद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया । इस व्यापक अभियान में शहर में ऐतिहासिक दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण,सड़क संपर्क व अधोसंरचना के विकास कार्यों का रहा। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की संकल्प व प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नगर पालिक निगम क्षेत्र में बस्तर का ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से जिसकी लागत 09 करोड़ 88 लाख 53 हजार रुपए से दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। वहीं मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाऊस से पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य लागत 10 करोड़ 06 लाख रुपए से निमार्ण कार्य किया जायेगा। चित्रकोट मार्ग में पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य लागत 02 करोड़ 26 लाख रुपए से शिफ्टिंग का कार्य किया जायेगा। वहीं शहर में विभिन्न वार्डों सिविल लाइन वार्ड में 10 लाख से सीसी सड़क निर्माण,सदर वार्ड में 9.96 लाख से आरसीसी नाली निर्माण,प्रतापदेव वार्ड में 9.96 लाख नाली निर्माण,बालाजी वार्ड में 9.90 लाख नाली निर्माण, मोतीलाल नेहरू वार्ड में 9.94लाख सीसी सड़क, इंदिरा वार्ड में पुलिया निर्माण लागत 09.98 लाख रुपए,रमैया वार्ड में सड़क लागत 7.47 लाख,दलपत सागर में सीसी सड़क निर्माण 9.64 लाख, दीनदयाल उपाध्याय में 10 लाख रुपए, दंतेश्वरी वार्ड में लगभग 19 लाख रुपए से नाली निर्माण, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में 7.52 लाख रुपए से सीसी सड़क व पुलिया निर्माण, गंगा नगर वार्ड में लगभग 19.50 लाख रुपए से आरसीसी नाला निर्माण कार्य,जवाहर नगर में 8.26 से नाली निर्माण, शांति नगर में 4.03 लाख रुपए, स्वामी विवेकानंद वार्ड में 05 लाख रुपए से सड़क व नाली, अनुकूल देव वार्ड में 9.98लाख शेड व सड़क निर्माण,संजय गांधी वार्ड में 11 लाख रुपए से शेड निर्माण कार्य, गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 13 लाख रुपए से नाली निर्माण, लोकमान्य तिलक वार्ड में 19.50 लाख रुपए से सीसी सड़क निर्माण कार्य, अब्दुल कलाम वार्ड में 9.15 लाख से नाली निर्माण, चंद्र शेखर आजाद वार्ड में 11 लाख से सड़क निर्माण,मदन मोहन मालवीय वार्ड में 6लाख से निमार्ण कार्य,महाराणा प्रताप में लगभग 21 लाख की लागत से नाली एवं सड़क निर्माण कार्य के विकास कार्यों का जिसका कुल लागत 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के कार्यो का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव , सांसद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे व जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधिवत किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम में आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा । बस्तरवासियों की दलपत सागर के सौंदर्यीकरण व विकास की मांग लगातार रही थी । जिसपर संज्ञान लेते हुए दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए नगरोत्थान योजना से विकास कार्य किया जायेगा। नगरोत्थान योजना से लागत 09 करोड़ 89 लाख रुपए से दलपत सागर को विकसित करने का कार्य किया जायेगा। दलपत सागर में को बाल, रिटर्निंग वाल,पेवर ब्लाक,चौपाटी निमार्ण,विद्युतीकरण , पार्किंग निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किया जायेगा। साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग मुक्तिधाम से समुंद चौक,पावर हाउस से पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग का निर्माण व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। श्री देव ने कहा कि आज जिन सड़कों आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में हमारे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सुशासन की पहचान है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर में हमारे जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास से 36 विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य से सड़क के निर्माण से जनता को आवागमन में सुविधा होगी। हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास में अधूरा ना रहे। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे है । विकास अनवरत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

 

वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर शहर की तस्वीर बदल रही है। हमारे सरकार के नेतृत्व में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा।

वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने कहा आज करोड़ों के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया । दलपत सागर के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए चौपाटी निर्माण, पार्किंग निर्माण, विद्युतीकरण,नाला ,को वाल,व अन्य विकास कार्यों को किया जायेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव , सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में जगदलपुर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। शहर के बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जगदलपुर की बहुप्रतीक्षित मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया

जल्द कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वहीं अन्य विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा,निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा,संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा,कलावती कसेर, श्वेता बधेल, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद पारूल बोथरा,कुबेर देवांगन, गौतम पानीग्राही,आलोक अवस्थी, ,पीतामह नायक,जाहिद हुसैन, बंसती समरथ, संतोष गौर, श्याम सुंदर,दिलीप दास,नेहा धुव,हरिश पारेख,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, रजनीश पानीग्राही,आर्येंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, राजेश श्रीवास्तव अलावा , जनप्रतिनिधि,वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

*  बस्तर की जनता पर BJP सरकार का नया हमला: बिजली दरों में 20-24% भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, आम आदमी की जेब पर डाका..*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग  दीपक मरकाम की खबर*

0

*  बस्तर की जनता पर BJP सरकार का नया हमला: बिजली दरों में 20-24% भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, आम आदमी की जेब पर डाका..*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग  दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026

जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। कंपनी ने राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) के समक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए औसतन 20-24 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है, जिससे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता पर महंगाई का नया बोझ पड़ेगा।

 

श्री सुशील मौर्य जी ने कहा कि: BJP सरकार पहले ‘आधी बिजली बिल’ का ढोंग रचती थी, लेकिन अब सत्ता में आते ही जनता की जेब काटने पर उतर आई है।

बस्तर के आदिवासी भाई-बहन, किसान, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवार पहले से महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। अब बिजली बिल में 20-24% की बढ़ोतरी उनके लिए घातक साबित होगी।

प्रस्तावित बढ़ोतरी के मुख्य प्रभाव (बस्तर के संदर्भ में):

घरेलू उपभोक्ता: मध्यम परिवारों का मासिक बिजली बिल 25-35% तक बढ़ सकता है।

कृषि क्षेत्र: किसानों पर अतिरिक्त बोझ, जबकि बस्तर के दूर-दराज के इलाकों में सिंचाई पहले ही चुनौतीपूर्ण है।

टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ: शाम 5 से 11 बजे तक अतिरिक्त शुल्क, जब परिवारों में बिजली का सबसे अधिक उपयोग होता है।

 

छात्र-युवा और छोटे व्यवसाय: जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर सहित बस्तर डिवीजन के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी घाटे का रोना रो रही है, लेकिन बिजली चोरी, उच्च ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन लॉस और प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

बस्तर जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता पहले से खराब है, फिर भी बिल महंगे करने की साजिश रची जा रही है।

 

श्री सुशील मौर्य जी की मांगें:

बिजली दरों में प्रस्तावित किसी भी बढ़ोतरी को तुरंत खारिज किया जाए।

CSPDCL के घाटे की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए बस्तर में विशेष अभियान चलाया जाए।

आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पर्याप्त सब्सिडी सुनिश्चित की जाए।

सार्वजनिक सुनवाई में बस्तर की जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जाए।

श्री सुशील मौर्य जी ने बस्तर की जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट हों और अपने स्थानीय विधायकों, बिजली कंपनी के अधिकारियों तथा नियामक आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

“BJP सरकार जनता विरोधी नीतियों पर अडिग है, लेकिन कांग्रेस बस्तर की जनता के साथ खड़ी है। हम इस लड़ाई को और तेज करेंगे।”

1 करोड़ 14 लाख 30 हजार के गांजे के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त मे…

0

राहुल भोई महासमुंद …

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक पीकप वाहन क्र0 MH16 CD8741 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। सूचना पर एनएच 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली पहूंच कर नाकाबंदी की गयी। कुछ समय बाद एक पीकप वाहन क्र0 MH16 CD8741आया, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम – अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 साल साकिन खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 साल साकिन पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी होना बताये। पीकप वाहन के डाला में खाली कैरेट के नीचे प्लास्टिक बोरीयो में 226.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को बालीगुडा के आगे उडीसा से जिला अहमदनगर महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 226.600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 1,14,30,000 रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद कलर की पीकप वाहन क्र0 MH16CD8741 कीमती 8,00,000 रूपये,, एवं 03 नग मोबाईल कीमती 45,000 रूपये , जुमला 1,22,75,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से दो आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

 

*गिरफतार आरोपी-*

*परिवहनकर्ता*

01- अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 साल साकिन खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र)।

02- अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 साल साकिन पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।

 

*जप्त सम्पत्ती-*

01- 226.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गान्जा किमती 1,14,30,000 रुपये।

02- एक पीकप वाहन कीमती 8,00,000 रूपये।

03- 03 नग मोबाईल कीमती 45,000 रूपये।

*जुमला जप्त संपत्ति कीमत करीब 1,22,75,000 /- रूपये।*

* बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, समाज और क्षेत्र का नाम किया रोशन”*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, समाज और क्षेत्र का नाम किया रोशन *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

* खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की सफलता*

*बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026*

जगदलपुर: बोधघाट फ्रेजरपुर निवासी स्व. श्री ईश्वर लाल वर्मा एवं श्रीमती सानु वर्मा की सुपुत्री खुशबू वर्मा ने जनवरी 2026 में आयोजित Institute of Chartered Accountants of India द्वारा संचालित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा को 1 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

 

खुशबू वर्मा की इस उपलब्धि को कायस्थ समाज ने गर्व और प्रेरणा का विषय बताया है। कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है, जो समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

कायस्थ समाज जगदलपुर के समस्त परिवार ने खुशबू वर्मा को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई है कि वे जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

‘रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ एवं करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ खबर तथ्यात्मक रूप से भ्रामक…। खनिज अधिकारी ने कहा पढें पुरी खबर… आर एल कुलदीप के साथ..।

0

रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ एवं करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ खबर तथ्यात्मक रूप से भ्रामक…। खनिज अधिकारी ने कहा पढें पुरी खबर… आर एल कुलदीप के साथ..

कांकेर,
दैनिक समाचार पत्र में 05 एवं 06 मई को प्रकाशित खबर ‘रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ और ‘करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ को तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं निराधार बताते हुए जिला खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हाराडुला में सरपंच हाराडुला को महानदी में रेत खदान की स्वीकृति दी गई है। जिसके संचालन से वर्ष 2025-26 में 14 लाख 22 हजार रूपए की खनिज राजस्व को ़प्राप्त हुई है तथा पट्टा शर्त के उल्लंघन पर 62 हजार 500 रूपए का अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 05 मई को मौका जांच में रेत खदान हाराडुला से रेत उत्खनन एवं परिवहन बंद पाया गया तथा एनीकट में जलभराव होने के कारण रैम्प डुबा हुआ था। एनीकट के आसपास रेत का उत्खनन या परिवहन नहीं पाया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि हाराडुला क्षेत्र में अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए अवैध भंडारण एवं परिवहन के 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 01 लाख 66 हजार 200 रूपए समझौता राशि भी वसूल की गई है। हाराडुला रेत खदान के संबंध में सरपंच ग्राम पंचायत हाराडुला को खदान संचालन में सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र की निरंतर निगरानी एवं जांच की जा रही है।
खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि चारामा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों को 12 रेत खदान बासनवाही, अरौद, भिरौद-2, करिहा, किलेपार, भिलाई, तांसी-2, तांसी-3, तेलगुड़ा, माहूद, हाराडुला एवं भर्रीटोला में स्वीकृत है तथा 11 व्यक्तियों को रेत का अस्थायी भंडारण अनुज्ञा बाबूकोहका, पिपरौद, बासनवाही, सराधुनवागांव, किलेपार, कर्राजैसा, करैहा, अरौद, करिहा, माहूद में स्वीकृत किया गया है एवं संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदानों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालनकर्ता पर 08 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा चारामा क्षेत्र में संचालित रेत खदानों के संबंध में सरपंचों को नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए खदान संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है।

अग्रवाल नर्सिंग होम मे 08 मई 2026 शाम 5 बजे से डॉ. योगेश बारापात्रे MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन द्वारा यूरोलॉजी कैंप मे की जाएगी मूत्र एवं पथरी जांच परामर्श एवं ऑपरेशन…।

0

AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामयः
यूरोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच
परामर्श एवं ऑपरेशन

उपलब्ध इलाज :

• किडनी की पथरी का सम्पूर्ण इलाज एवं सर्जरी
• प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुड़न का इलाज
• पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
• मूत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुड़न
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
• पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
• इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
शुक्रवार
08 मई 2026
शाम 5 बजे से
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा
किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 7 मई को भर्ती हो जाएं
सीटी स्कैन जांच में 50% की छूट
एक्स-रे जांच 50% की छूट
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

अग्रवाल नर्सिंग होम
बरसाना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :
84618-11000, 77708-68473,
77730-86100