*डीईओ पहुंचे स्कूल,न शिक्षक मिले न बच्चे ग्रामीणों ने बताया महीनों से गायब है टुंडेर का शिक्षक* ,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट *

0
325

*डीईओ पहुंचे स्कूल,न शिक्षक मिले न बच्चे ग्रामीणों ने बताया महीनों से गायब है टुंडेर का शिक्षक* ,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट *

बीजापुर:::::::: जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के अभियान में जुटे जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल जब भैरमगढ़ ब्लॉक के सुदूरवर्ती टुंडेर गांव पहुंचे तो स्कूल में न शिक्षक मिले औऱ न ही बच्चे ।

भवन पानी की स्थिति देखने के बाद अधिकारी ने ग्रामीणों से स्कूल बंद रहने की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि पदस्थ शिक्षक रामराम कश्यप 2 महीने से स्कूल से गायब है ।

बच्चे शिक्षक के अभाव में शिक्षा से वंचित हैं ।

शिक्षक की लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए डीईओ श्री बघेल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 02 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है ।

संतोषजनक जवाब नही पाए जाने पर अनुपस्थित शिक्षक को निलंबन की चेतावनी दी गई है ।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here