Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 वारिसों को 16 लाख रूपए की आर्थिक...

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 वारिसों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
159

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 वारिसों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत,,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर 22 दिसम्बर 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु प्रकरण में मृतिका कुडेम किट्टी के निकटतम वारिस उनके पति श्री कुडेम ग्राम दम्पाया तहसील भोपालपटनम़, मृितका सोमली ओयाम निकटतम वारिस उनके पति श्री बुधरू ओयाम ग्राम गदामली तहसील भैरमगढ़ एवं मृतक मुन्ना राम वेट्टी निकटतम वारिस उनकी पत्त्नि दुकारी वेट्टी ग्राम बेलनार तहसील भैरमगढ़ को 4-4 लाख स्वीकृत किया गया है। इसी तरह नदी में डुबने से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक जयसिंह कश्यप निकटतम वारिस उनकी पत्नि राजमती ग्राम मंगनार तहसील भैरमगढ़ को 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here