*167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी व सीमा सुरक्षा बल की उपलब्धियों की दी जानकारी*,,,,,,,*आर. एल. कुलदीप की रिपोर्ट*

0
230

*167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी व सीमा सुरक्षा बल की उपलब्धियों की दी जानकारी*,,,,,,,*आर. एल. कुलदीप की रिपोर्ट*

दुर्गुकोंडल ::::::::167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता अभियान व स्वस्थ्य शिविरों का आयोजन कर समाज को जागरूक करने एवं उनको हर क्षेत्र में सहयोग करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी कडी को आगे बढाते हुए 167वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमाण्डेंट श्री राजीव कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को सामरिक मुख्यालय दुर्ग कोंदल में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें नवीनतम रक्षा प्रोद्योगिकियों और उपकर्णों को प्रदर्शित किया गया और उनके बारे में शासकीय स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी उतकृष्ट विद्यालय दुर्गकोंदल के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई ।

प्रदर्शिनी के दौरान सीमा सुरक्षा बल की उपलब्धियों के बारे में बताया गया और डाक्युमेंटरी फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर कमाण्डेंट श्री राजीव कुमार महोदय ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के उप कमाण्डेंट श्री एच एस गौरव, उप कमाण्डेंट श्री सुनिल कुमार व डा० लिटन बिश्वास एसी / एमओ के साथ बल के अधिनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिकों के अलावा स्वामी आत्मानन्द शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्गकोंदल के प्राचार्य श्री श्रीधर दास, व्याख्याता संजय कुमार वस्त्र कार एवं अध्यापक-अध्यापिकाऐं व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here