जिले में सुचारू रूप से संचालित हो रही है धान उपार्जन का कार्य,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
68

जिले में सुचारू रूप से संचालित हो रही है धान उपार्जन का कार्य,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर ,,, बीजापुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 01 नवम्बर 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिले में कुल 17424 किसान 42369.0234 हेक्टेयर का पंजीयन किया गया है। जिले में 26 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुव्यवस्थित रूप से धान उपार्जन का किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी हेतु नया बारदाना एवं पीडीएस बारदाना की पर्याप्त आपूर्ति रखी गई है। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में बारदाना की कमी नहीं आयेगी।
9 दिसम्बर 2022 तक 23 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 75434.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले में 02 राईस मिलरों का पंजीयन कर धान उठाव का कार्य प्रारंभ किया गया है। वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा नवीन धान उपार्जन केन्द्र पामेड़, मिरतुर, फरसेगढ़, मोदकपाल एवं सडार जैसे दूरस्थ अंचलों में धान खरीदी केन्द्र खोला गया है। जिसमें किसानों को उनके नजदीकी में धान विक्रय करने में सुविधा हुई है।
राज्य शासन के पहल से जिले में विगत वर्ष की तुलना में 5 नये उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिली है। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में आसानी हुई एवं विगत वर्ष की तुलना में किसानों के पंजीयन एवं रकबा में वृद्धि हुई है।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिले के अतिसंवेदनशील 10 उपार्जन केंद्रों में सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित कर उपार्जन केन्द्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
अन्तर्राज्यीय चेक पोस्टों में मंडी, राजस्व एवं वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिससे अवैध धान आवक की रोकथाम किया जा सके।
इस वर्ष धान के विक्रय हेतु विशेष व्यवस्था टोकन तुंहर हाथ की गई है। जिसमें किसान एप के माध्यम से धान विक्रय हेतु तिथि चयन कर टोकन जारी कर किसान अपनी सुविधानुसार धान का विक्रय कर सकते हैं। जिससे किसानों को उपार्जन केंद्र में लाईन लगाने से निजात मिली है।
शासन के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत नये बारदाना एवं 50 प्रतिशत पीडीएस बारदाने से धान की खरीदी किया जा रहा है।
सभी उपार्जन केन्द्रों में 3 हजार बोरों का स्टेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। धान के बोरों को स्टेक कर सुरक्षित तारपोलिन से ढक कर रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके लिए समितियों में पर्याप्त तारपोलिन की व्यवस्था कराई गई है।
जिले में बफर लिमिट से अधिक धान होने पर अंर्तजिला जगदलपुर संग्रहण केन्द्र में भंडारण हेतु जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर वास्तविक किसानों से ही दर्ज रकबे के आधार पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, किसी भी केंद्र में धान खरीदी से संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
धान खरीदी से संबंधित शिकायत हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर टोल फ्री नम्बर 07853/220023 जारी किया गया है। किसानों को धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर उक्त नम्बर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं शिकायत के निराकरण हेतु जिला स्तर पर अधिकारी नियुक्ति कर निराकरण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here