Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *कलेक्टर ने धान का उठाव तेज गति से करने के दिए निर्देश.…..*...

*कलेक्टर ने धान का उठाव तेज गति से करने के दिए निर्देश.…..* *पढ़े पूरी खबर..….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0
217

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  में तेजी से की जा रही धान खरीदी*

*- कलेक्टर ने धान का उठाव तेज गति से करने के दिए निर्देश*

*- 10108 कृषकों से की गई 394351 क्विंटल धान खरीदी*

*- अब तक 85000 क्विंटल धान का किया गया उठाव*

*-शीघ्र ही संग्रहण केन्द्र में धान का होगा परिवहन*

मोहला 04 दिसम्बर 2022। जिले में धान खरीदी तेजी से की जा रही है। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से लगातार धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने धान का उठाव तेज गति से करने के निर्देश दिए हैं।
धान खरीदी केन्द्रों में धान की आवक तेज है, कृषकों के द्वारा खरीदी केन्द्रों में बिक्री के लिए धान तैयार कर लिया गया है। अधिकाधिक संख्या में कृषकों द्वारा टोकन कटवाया जा रहा है। जिले के 24 उपार्जन केन्द्रों में से केवल 3 उपार्जन केन्द्रों में ही बफर लिमिट से कुछ अधिक धान उठाव के लिए शेष है। प्रतिदिन राईस मिलरों द्वारा धान का उठाव तीव्र गति से किया जा रहा है। जिले के 40 हजार 694 पंजीकृत कृषकों में से 10 हजार 108 कृषकों से 394351 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। सभी समितियों से धान के उठाव के लिए राज्य के 5 जिलों मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सक्ती, दुर्ग, रायपुर और धमतरी के राईस मिलर्स का 303780 क्विंटल का डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध 85000 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्रों में राईस मिलरों के द्वारा धान उठाव का प्रतिशत प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। शीघ्र ही संग्रहण केन्द्र में धान का परिवहन प्रारंभ हो जायेगा।
विकासखण्ड अम्बागढ़ चौकी के 11 उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गये धान के विरूद्ध उपार्जन केन्द्र अम्बागढ़ चौकी – 62.02 प्रतिशत, छछानपाहरी – 38.32 प्रतिशत, ढाबूटोला – 33.56 प्रतिशत, परसाटोला – 32.78 प्रतिशत, आमाटोला – 32.02 प्रतिशत आतरगांव – 7.9 प्रतिशत, रेंगाकठेरा- 15.61 प्रतिशत, विचारपुर – 8.27 प्रतिशत, चिल्हाटी- 11.57 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका हैं। जिले में धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से टोकन कटवाया जा रहा है, उपार्जन केन्द्रों में 1320500 नग, नए व 771515 नग पुराने बारदानें पहुंच गये है। आगामी खरीदी के लिए भी रायपुर, जांजगीर, बालोद, धमतरी जिले से बारदाने की व्यवस्था की जा चुकी है।
क्रमांक 03- उषा किरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here