Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने किया जीत का दावा, आदिवासी समाज...

*कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने किया जीत का दावा, आदिवासी समाज ने दोनों प्रमुख दलों का जायका बिगाड़ा..* ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

0
199

*कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने किया जीत का दावा, आदिवासी समाज ने दोनों प्रमुख दलों का जायका बिगाड़ा..*

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

कांकेर:::::::भानुप्रतापपुर उपचुनाव में दोनो प्रमुख दलों के नामांकन पत्र कल आखिरी दिन जमा करने के बाद मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपनी अपनी जीत का मतदाताओं के बीच दावेदारी की है।बताया जाता है की उपचुनाव में पहली बार इस सीट के लिए कुल 39 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किए है।

आदिवासी समाज ने बड़ी संख्या में 56 नामांकन पत्र खरीदा था, उसमें 39 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए है।

जिसमे 33 प्रत्याशी आदिवासी समाज से है।

आदिवासी समाज से सबसे अधिक प्रत्याशी खड़े किए जाने से दोनो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है।

मालूम हो की 2018 मे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हर साल उप चुनाव हुए हैं।

दंतेवाड़ा, चित्रकोट, मरवाही, खैरागढ़ में सत्ताधारी कांग्रेस के उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

पिछले चार चुनाव में एकमात्र चित्रकोट सीट ही 2018 के आम चुनाव में कांग्रेस के खाते में थी।

इस चुनावों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 100% था।

इस कार्यकाल में यह विधानसभा का पांचवा उपचुनाव होगा।

पार्टी इस स्ट्राइक रेट को बरकरार रखना रखना चाहती है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आप पार्टी नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी और 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे तैयारी के साथ लड़ेगी।

वहीं जोगी कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मंडावी को अपना समर्थन दिया है।

उपचुनाव मे कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला हैं।

मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम भानुप्रतापपुर से वर्ष 2008 में विधायक रह चुके हैं।

मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं।

आदिवासी संगठनों में उनकी पैठ अच्छी मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव मैदान में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here