Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर शिक्षा में गुणवत्ता लाने का सार्थक पहल,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की...

शिक्षा में गुणवत्ता लाने का सार्थक पहल,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
135

शिक्षा में गुणवत्ता लाने का सार्थक पहल,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

विद्यार्थियों का तीव्र बौद्धिक एवं मानसिक विकास डिजिटल स्मार्ट क्लास के द्वारा

बीजापुर – बीजापुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक रूप से बदलाव आ रहा है। डीएमएफ मद से आवासीय एवं गैर आवासीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना की गई है। जिससे विद्यार्थी बड़ी सरलता से अपने पाठ्यक्रम का अध्ययन कर पा रहे हैं। वर्ष 2020-21 में 110.00 लाख की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़, मॉडल छात्रावास/आश्रमों एवं कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्राओं हेतु स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई। वर्ष 2021-22 में जिला खनिज न्यास निधि मद अतर्गत बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो को 06-06 नग डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम निर्माण कुल 95.52 लाख की लागत से कराया गया जिसके छात्र-छात्राओ को डिजिटल तरीके (जैसे कि आंनलाईन क्लास, विडियो टयूटोरियल के माध्यम से शिक्षा, फोटो के माध्यम से विषय वस्तु का ज्ञान) से शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। छात्र-छात्राओ का तीव्र गति से बौद्धिक एवं मानसिक विकास डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम के द्वारा हो रहा है। जिले के 22 स्कूलों में 100.00 लाख की लागत से डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम स्थापना, जिले के 23 रेसिडेंनसियल स्कूलों में 103.75 लाख की लागत से ई- लर्निंग स्मार्ट क्लास स्थापित किये गये हैं। वहीं वर्ष 2022-23 में बीजापुर जिले के अंतर्गत संचालित केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर (स्मार्ट क्लास रूम संख्या 07), डी.ए.व्ही. स्कूल मांझीगुड़ा (स्मार्ट क्लास रूम संख्या 05), डी.ए.व्ही. स्कल चिन्ताकोंटा (स्मार्ट क्लास रूम संख्या 05), डी.ए.व्ही स्कूल भैरमगढ़ (स्मार्ट क्लास रूम संख्या 05) एवं डी.ए.व्ही. स्कूल भोपालपटनम (स्मार्ट क्लास रूम संख्या 05) में डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम स्थापना कार्य लागत 108.00 लाख बीजापुर जिले के विकासखण्ड भोपालपटनम, स्वामी आत्मानंद विद्यालय भोपालपटनम, (शा.उ.मा.वि.) पामगल, संकनापल्ली,(शा.पोर्टाकेबिन हाई स्कूल) तारलागुड़ा, संगमपल्ली,(शा.हाई स्कूल) चेरपल्ली,में 04-04 नग डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम स्थापना किया गया है। लागत 96.00 लाख रूपए है। वहीं जिसकी लागत विकासखण्ड भैरमगढ़, स्वामी आत्मानंद विद्यालय भैरमगढ़, (शा.उ.मा.वि.)नेलसनार, जांगला, गुदमा, माटवाड़ा, (शा.हाई स्कूल) कोडोली,(शा.पोर्टाकेबिन हाई स्कूल) नेलसनार, पुसनार, जांगला, माटवाड़ा, सोमनपल्ली, पिनकोण्डा,में 04-04 नग डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम स्थापना किया गया है जिसकी लागत 192.00 लाख रूपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here