गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर विभाग द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपए से अधिक वसूली
,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,
बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर जिले में गौण खनिज रेत, गिटटी, बोल्डर के अवैध उत्खन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपए से अधिक की राशि वसूली करते जप्ती की कारवाई की गई। जिसके अंतर्गत 9 अक्टूबर 2022 को तहसीलदार भोपालपटनम द्वारा ग्राम मद्देड़ में अवैध रेत परिवहन पर 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया। 11 अक्टूबर को खनिज निरीक्षक द्वारा ग्राम नैमेड़ में अवैध रेत परिवहन पर 4 ट्रैक्टर, पत्थर बोल्डर के अवैध परिवहन पर 01 ट्रैक्टर जब्त किया गया, इसी तरह ग्राम जांगला में 12 अक्टूबर को अवैध बोल्डर पत्थर परिवहन करने पर 02 नग हाईवा को जब्त किया गया।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के अक्टूबर माह में बीजापुर जिले में अवैध रेत परिवहन के 05 प्रकरण बनाए गए है। जिनमें 04 प्रकरणों में अर्थदण्ड के रुप में 62 हजार 712 रुपए वसूली कर खनिज मद में जमा कराया गया, शेष 01 प्रकरण पर वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसी तरह मिट्टी बोल्डर के अवैध परिवहन के 03 प्रकरण बनाए गए है इन प्रकरणों में अर्थदंड के रुप में 94 हजार 410 रुपए वसूली कर खनिज राजस्व मद में जमा कराया गया है।




