*भाजपा के पूर्व विधायक का हुआ निधन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान तोड़ा दम…* *,,,,, तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*

0
642

*भाजपा के पूर्व विधायक का हुआ निधन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान तोड़ा दम…*
*,,,,, तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*

रायपुर ::::::::छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार पटेल का निधन हो गया है।

दीपक कुमार पटेल मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक थे।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में अपनी अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया।

उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

दीपक पटेल अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के सर्वोत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे गए थे।

वे कोरबा जिले के संगठन प्रभारी थे और वे BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे।

वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे और युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

नगरीय निकाय चुनाव में उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

अपने विधायक कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जलावर्धन योजना की स्वीकृति दिलाई थी

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here