Homeबीजापुर199 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से...

199 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया गया 

दिनांक 08 नवंबर 2026 को 199 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, पातुरपारा, बीजापुर में कमांडेंट महोदय श्री आनंद कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर कमांडेंट महोदय ने वाहिनी के समस्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों एवं उनके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

दीपावली के इस विशेष अवसर पर वाहिनी परिसर में मिठाइयां वितरित की गईं। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं उत्साह के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान दीप प्रज्वलित किए गए तथा आतिशबाजी एवं पटाखे जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी एवं दीपों से वाहिनी परिसर का वातावरण उत्सवमय हो गया।

इस आयोजन का उद्देश्य वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों के बीच आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं पारिवारिक भावना को और अधिक मजबूत करना था। सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

199 वीं वाहिनी परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES