HomeUncategorizedमहासमुंद पुलिस लाईन मे शहीद स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गयी...

महासमुंद पुलिस लाईन मे शहीद स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि..।

राहुल भोई महासमुंद. 

महासमुंद जिले के पुलिस लाइन परसदा (ब) में आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए..कार्यक्रम में महासमुंद पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद सहित शहीद जवानों के परिजन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में 19 शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही परिजनों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं, सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने शहीद जवानों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके त्याग और समर्पण से आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का अवसर है। महासमुंद में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया…।
—————————————-

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES