HomeUncategorizedमाँ कन्हाई परमेश्वरी के आशीर्वाद से समाज ने जताया आभार

माँ कन्हाई परमेश्वरी के आशीर्वाद से समाज ने जताया आभार

राहुल भोई महासमुंद..

माँ कन्हाई परमेश्वरी के आशीर्वाद से समाज ने जताया आभार
महासमुंद। माँ कन्हाई परमेश्वरी की कृपा और आशीर्वाद सभी पर बना रहे, इसी मंगलकामना के साथ कहार भोई समाज, महासमुंद राज की ओर से सभी सहयोगियों, समाजजनों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। समाज ने धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए समाज की एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा के कोषाध्यक्ष एवं महासमुंद राज के अध्यक्ष श्री मिथिलेश बोयर, सचिव श्री शिवम बनवासी, कोषाध्यक्ष श्री रोशन औसर एवं मंदिर प्रभारी श्री मिकुन औसर ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वहीं, माँ कन्हाई परमेश्वरी जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष आरती गौतम, सचिव स्मिता सैनिक एवं कोषाध्यक्ष अंतिम औसर सहित युवा मंच महासमुंद और समाजसेवक फेकू बनवासी ने भी सामाजिक एकजुटता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
समाजजनों ने माँ कन्हाई परमेश्वरी से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, प्रेम और एकता बेहद जरूरी है।
जय माँ कन्हाई परमेश्वरी! जय जोहार! जय कहार!

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES