HomeUncategorizedसरायपाली में अब हर गुरुवार मिलती है विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच...

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलती है विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार की सुविधा

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलती है विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, जांच और उपचार की सुविधा

सरायपाली। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू की गई है। इसके तहत हर गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सरायपाली स्थित अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड IDBI बैंक के पास विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे।

इस विशेष ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD-Respiratory Medicine) सांस से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार करेंगी। इनमें लंबी खांसी, दमा, एलर्जी, COPD, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, निमोनिया, टीबी, नींद में विकार और फेफड़ों से जुड़ी अन्य समस्याएं शामिल हैं।

वहीं न्यूरो एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) ब्रेन और नसों से जुड़ी समस्याओं की जांच एवं परामर्श देंगे। वे न्यूरोसर्जरी के साथ मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में भी विशेषज्ञता रखते हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों की सलाह, व्यक्तिगत देखभाल और उचित उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोनों विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में मरीजों को परामर्श देंगे।

संपर्क: 9303623130, 7773086100, 9174335366.

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES