HomeUncategorizedमहासमुंद..मुडमार बांध में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के...

महासमुंद..मुडमार बांध में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक

राहुल भोई महासमुंद..

15 अगस्त की छुट्टी के दिन मुडमार बांध घूमने गए एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद शहर के वार्ड नंबर 26 क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रणय गुर्वेकर 15 अगस्त को दोपहर अपने करीब पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। इस दौरान सभी लोग बांध के आसपास मौजूद थे। इसी बीच प्रणय नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद वह अचानक डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बांध में युवक की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।


हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायकने बताया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES