*हल्द्वानी की अपमानजनक घटना के खिलाफ बीजापुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन *
*हल्द्वानी घटना स्तब्धकारी, लोकतंत्र में ऐसी सोच अस्वीकार्य- विक्रम मंडावी*
*हल्द्वानी का कृत्य भाजपा की भेदभावपूर्ण मानसिकता का प्रमाण- लालू राठौर*
बीजापुर 14 अगस्त 2026
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय में एक विशाल रैली निकालकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से जुड़े हिंदू राइट विंग संगठनों द्वारा हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल पर गंगाजल से किए गए तथाकथित “शुद्धिकरण” का घोर विरोध किया।
कांग्रेस भवन से शुरू हुई यह रैली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक निकाली गई। रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस घटना को लोकतंत्र व संविधान पर हमला बताते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने घटना को बेहद स्तब्धकारी और निंदनीय बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “यह कृत्य केवल इसलिए किया गया क्योंकि मंच पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी मौजूद थे और उनकी उपस्थिति से वह स्थल ‘अपवित्र’ हो गया था। ऐसी सोच और ऐसी घटनाएं आज के लोकतांत्रिक भारत में किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं। हर नागरिक को इसका विरोध करना चाहिए।
वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने भी इस कृत्य को भाजपा द्वारा पोषित भेदभावपूर्ण और प्रतिगामी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा, समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का संविधान भेदभावपूर्ण प्रथाओं और ऐसी संकीर्ण मानसिकता को कोई स्थान नहीं देता। कांग्रेस इस तरह की घटनाओं के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, प्रवीण डोंगरे, पुरुषोत्तम सल्लूर, पुरुषोत्तम खत्री, कलाम खान, टी. हेमंत, दिनेश पुजारी, राजकुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल, शेख रजिया, संजना चौहान, पार्षद बबीता झाड़ी, ललिता झाड़ी, एजाज सिद्दीकी, राजू गांधी, बाबू लाल राठी, अरुण वासम, इद्रीश ख़ान, राम कुमार दुर्गम, विजय पालशाह मंडावी, बलराम कोरसा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सुशीला नाग, विजय कुडियम और कल्याण सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए।

