Homeछत्तीसगढ़* 75 दिनों तक चलने वाला ऐतिहासिक उत्सव का आरंभ ,पाट जात्रा...

* 75 दिनों तक चलने वाला ऐतिहासिक उत्सव का आरंभ ,पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का शुभारंभ*

* 75 दिनों तक चलने वाला ऐतिहासिक उत्सव का आरंभ ,पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का शुभारंभ*

बस्तर जगदलपुर

जगदलपुर, बस्तर की पावन धरा अपनी समृद्ध परंपराओं और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर के साथ एक बार फिर विश्व के सबसे लंबे चलने वाले लोक-उत्सव की साक्षी बन गई है।

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में बुधवार को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘बस्तर दशहरा पर्व’ का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

75 दिनों तक चलने वाले इस अनोखे और अलौकिक उत्सव की शुरुआत के साथ ही रथ निर्माण के लिए ठुरलू खोटला की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई।

इस पावन अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, बस्तर दशहरा समिति के सदस्य, पारम्परिक मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES