HomeUncategorizedबैतारी चौक पर सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी...

बैतारी चौक पर सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार..

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बैतारी चौक पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 249.60 लीटर अंग्रेजी शराब, एक कार और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 9 लाख 57 हजार 920 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बैतारी चौक पर पुलिस ने घेराबंदी कर डस्टर कार क्रमांक CG-04 PS 3481 को रोका। तलाशी के दौरान कार से 25 पेटियों में गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 1192 पौव्वे, कुल 214.560 लीटर, बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी अमित पटेल के कब्जे से भी 34.500 लीटर शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 42 हजार 920 रुपये बताई गई है, जब्त की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त डस्टर कार की कीमत करीब 3 लाख रुपये और तीन मोबाइल फोन की कीमत 15 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने राजेश पटेल (45 वर्ष), निवासी भंवरचुआ, चौकी भंवरपुर, थाना बसना; अजित पटेल (29 वर्ष), निवासी कुटेला, थाना सरायपाली; और अमित पटेल (32 वर्ष), निवासी कुटेला, थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट एवं धारा 111(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जप्त सामग्री: 249.60 लीटर अंग्रेजी शराब, डस्टर कार और 3 मोबाइल फोन। पुलिस द्वारा जब्त संपत्ति की कुल कीमत 9 लाख 57 हजार 920 रुपये बताई गई है..

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES