

नवजात शिशुओं एवं बच्चों के हृदय रोग की जांच के लिए विशेष शिविर 15 अगस्त को
बसना। नवजात शिशुओं एवं बच्चों में होने वाले जन्मजात हृदय रोगों की समय पर पहचान और उचित उपचार के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 15 अगस्त 2026 को विशेष हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में 2D इको जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से बच्चों के हृदय की संरचना और कार्यप्रणाली की जांच की जा सकेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कई बार बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण शुरुआती दौर में स्पष्ट नजर नहीं आते। ऐसे में समय पर जांच बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बच्चों में जन्मजात हृदय दोष, ASD/VSD यानी हृदय में छेद, PDA यानी नलिका का खुला रह जाना, नीला पड़ना (सायनोसिस), दूध पीते समय जल्दी थक जाना, सांस फूलना, वजन एवं विकास में देरी, बार-बार संक्रमण होना, तेज या अनियमित धड़कन, बेहोशी अथवा चक्कर आना और अत्यधिक पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में हृदय संबंधी समस्या की समय पर जांच और सही उपचार से गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए अभिभावकों को बच्चों में दिखाई देने वाले ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शिविर में डॉ. अमित अग्रवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ) द्वारा बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके बच्चे में हृदय रोग से संबंधित कोई लक्षण दिखाई देता है तो समय पर जांच कराकर विशेषज्ञ से सलाह लें।
स्थान : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद
शिविर की तिथि : 15 अगस्त 2026
संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
“समय पर जांच, सही उपचार—बच्चे का स्वस्थ भविष्य हमारा संकल्प।”



