Homeछत्तीसगढ़*फर्जी नंबर प्लेट से वन विभाग को चकमा देने की कोशिश नाकाम,...

*फर्जी नंबर प्लेट से वन विभाग को चकमा देने की कोशिश नाकाम, लाखों की सागौन चिरान लकड़ी जब्त ,तस्कर वाहन छोड़ भागे*दीपक मरकाम की खबर,

*फर्जी नंबर प्लेट से वन विभाग को चकमा देने की कोशिश नाकाम, लाखों की सागौन चिरान लकड़ी जब्त ,तस्कर वाहन छोड़ भागे*दीपक मरकाम की खबर,

*वन माफियाओं के हौसले बुलंद ,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई *

*अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तेलंगाना-महाराष्ट्र में चिरान को खपाने की फिराक में *

 

भोपालपटनम /मददेड़,

बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में वन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं,छत्तीसगढ़ के बहुमूल्य वनों पर नजर गड़ाए तस्कर अवसर मिलते ही सागौन चिरान और लट्ठों की तस्करी को अंजाम देने  में नहीं चूकते हैं।

 

पिकअप वाहन क्रमांक AP 15 TV 5310 आंद्रा प्रदेश पासिंग की वाहन में 16 नग सागौन चिरान को जप्त किया गया जिसका लगभग 1.600 घन मीटर हैं इसकी सरकारी मूल्य 1,20,000( एक लाख बीस हजार रुपए) आंकी गई,।

 

मोटे मुनाफे की लालच में यहां की कीमती सागौन लकड़ी को पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और महाराष्ट्र में  इसी 16 नग ,1.600 सागौन चिरान  को अन्य राज्य में लगभग 2 से 3 लाख के बीच मोटी रकम में खपाई जाती हैं।

 

इसी बीच वन विभाग टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए  कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में सागौन चिरान समेत वाहन को जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

 

 

आधी रात को चिन्ना कवाली के जंगल में वन विभाग की टीम ने दबिश दी तस्कर पिकअप वाहन छोड़ कर भागने में कामयाब हुये।

 

बीजापुर आई टी आर के उप निदेशक श्री संदीप बलगा व एस डी ओ बफर जोन के मार्ग दर्शन में, तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी मद्देड़ बफर ढालेंद्र कुमार वर्मा एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मोदकपॉल शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि 18-19 जून 2026 की दरमियानी रात मोदकपाल सर्किल अंतर्गत चिन्ना कवाली गांव के समीप जंगल से एक पिकअप वाहन में सागौन चिरान लोड कर बाहर ले जाने की फिराक तस्कर थे ।

सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर दी। वन विभाग की टीम को देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया और वे अंधेरे का फायदा उठाकर सागौन चिरान से लदी पिकअप वाहन को मौके पर ही छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।

 

वन अमले ने वाहन को जब्त कर मद्देड़ सर्किल पहुंचाया, जहां लकड़ी की गणना और मूल्यांकन की कार्रवाई की गई। घेराबंदी के दौरान फर्जी नंबर वाली टाटा एस पिकअप जैसी एक गाड़ी पकड़ी गई ।

 

जांच के दौरान वाहन से 16 नग कीमती सागौन चिरान बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में लकड़ी की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

वन विभाग की  टीम में जांच का बड़ा खुलासा, तस्कर कर रहे थे फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल। जब्त टाटा एस वाहन पर अंकित क्रमांक AP-15 TV-5310 की जांच करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

 

वाहन का नंबर आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाया, जिससे यह आशंका और प्रबल हो गई कि तस्कर पुलिस और वन विभाग को चकमा देने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

 

अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटे वन विभाग ने वाहन और सागौन चिरान को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

आरोपी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग और स्थानीय विभागीय टीम लगातार पतासाजी में जुटी हुई है।

 

बीजापुर जिले में लगातार सामने आ रहे तस्करी के मामलों ने यह संकेत दे दिया है कि वन माफियाओं का अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है।

 

वन संपदा की सुरक्षा के लिए विभाग को निगरानी और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

 

मद्देड़ बफर जोन  विभाग टीम में शामिल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मोदकपॉल शंकर सिंह यादव, विनय कुमार रेड्डी, जुमार बापुराव, सुरेश यालम, मनोज चन्नम, हरीश मांझी, के, दिनेश कुमार छापा मार कारवाही में उपस्थित थे ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES