संकुल केंद्र सकनापल्ली में तीन प्रधानपाठकों को दी गई भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया याद,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,
संकुल केंद्र सकनापल्ली के अंतर्गत कार्यरत तीन वरिष्ठ प्रधानपाठकों श्री कावटी गोपाल, श्री नरेंद्र पामभोई एवं श्री गुरला सत्यनारायण के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, शिक्षक साथियों और विद्यार्थियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
समारोह में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम श्री विजय कुमार कोरम, संकुल प्राचार्य श्री राजन्ना एट्टी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास एटला, सीएसी सकनापल्ली शेख मकबूल, सीएसी वरदल्ली श्रीसेलम कुम्मर, और सीएसी पीलूर चंद्रशेखर अप्पाजी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुक्तकंठ से हुई सराहना, सुखद भविष्य की कामना
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और शिक्षक साथियों ने तीनों सेवानिवृत्त प्रधानपाठकों के सेवाकाल के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, अनुशासन और छात्र हित में किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और सुख-समृद्धि से पूर्ण भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही यह आकांक्षा भी जताई कि सेवानिवृत्ति के बाद भी भविष्य में समाज और शिक्षा विभाग को उनका मार्गदर्शन व प्रेरणा मिलती रहेगी।
स्टाफ और छात्र रहे मौजूद
इस विदाई समारोह में संकुल के समस्त व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभिन्न शालाओं के स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर गुरुजनों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

