Sunday, May 3, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home रायपुर *छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा का, 2023 चुनाव का आगाज* दीपक मरकाम की...

*छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा का, 2023 चुनाव का आगाज* दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
182

*छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा का, 2023 चुनाव का आगाज*
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

रायपुर,:::::: रायपुर दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। यहां के सीएम भूपेश भाई-बहन की सेवा करने में लगे हुए हैं।

पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है। नड्‌डा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो से पहले पार्टी जोड़नी चाहिए। 50-50 साल जिन लोगों ने तुम्हारी पार्टी में काम किया वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। BJP अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

नड्‌डा ने कहा कि हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। कांग्रेसी भाई बहन की पार्टी है गई है। कांग्रेस को घर बैठाना जरूरी है। मुझे बड़ा दुखा होता है कि नवा रायपुर का विकास रुका हुआ है। कोई काम ठीक से नहीं हो रहा है। राज्य सरकार ने कर्ज ले रखा है, 4 हजार रुपए का कर्ज है। मगर इन्हें कोई चिंता नहीं है। पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक बढ़ रहा है। कोयल माफिया सक्रिए हैं, हर कोयले के ट्रक में इनका कमीशन है। आयरन ओर में इनका कमीशन है।

नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। यहां कि पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है।

मैं वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। यह राज्य उनके ही कारण बना। नड्‌डा ने अपने संबोधन में बूढ़ादेव​​​​, बस्तर की दंतेश्वरी माता और बम्लेश्वरी माता को भी याद किया और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाया।

साइंस कॉलेज मैदान हो रही सभा में इससे पहले बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णायक युद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट करते हुए कहा कि जब जब सेनापति सामने आते हैं तो उनके पास गदा होती है। आज हम को नड्डा जी दिशा-निर्देश देने आए हैं।

कहा कि 2023 में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

सभा की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुई। यहां पर BJP अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने तेलीबांधा से रोड शो किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल रहे।

इससे पहले एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ BJP अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया।

एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्‌डा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारा लगाया देखो कौन आया शेर आया शेर आया।

एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा।

जेपी नड्‌डा का स्वागत छत्तीसगढ़िया पारंपरिक अंदाज में किया जा रहा है। इसके लिए सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों के दल पहुंचे हैं। एयरपोर्ट के बाहर ये दल मस्ती में झूमते रहे और पारंपरिक गीतों के साथ थिरकते हुए नड्‌डा का स्वागत किया।

भाजपा का कार्यालय ऐसे सजाया गया है मानों दीवाली हो, गेंदे के फूल की लड़ियां और केले के पत्ते लगाए गए हैं। कार्यालय में स्वागत के लिए नगाड़े बजाए जा रहे हैं।

पार्टी के इस सियासी केंद्र में रेड कारपेट बिछाया गया है। यहां रोड शो के बाद नड्‌डा कुछ देर स्थानीय नेताओं से मिलेंगे।भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नड्डा चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

इस दौरान वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। रायपुर के मानस भवन में 10 से 12 सितंबर तक होने वाली समन्वय बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत, सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले और संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नड्डा का कांग्रेस शासित राज्य का यह पहला दौरा है।

राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भाजपा नेताओं ने कहा है कि नड्डा का दौरा राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here