राहुल भोई महासमुं..

महासमुंद जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने और बेचने में शामिल आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब हैँ की ताज़ा मामले मे आबकारी विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 216 लीटर महुआ शराब जब्त की। इस दौरान 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मामले पर आबकारी विभाग के आला अधिकारी श्री अजय पाण्डेय ने बताया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से शासन को राजस्व की हानि होती है, इसलिए ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही होटल, ढाबों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाकर जांच की जा रही है.. …

 

 

 

 

 

 

About The Author

आपकी राय

Sorry, there are no polls available at the moment.
- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES