UDYAM CG08D0001018

Home Uncategorized विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा संदेश – “एक पेड़ माँ के नाम”,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा संदेश – “एक पेड़ माँ के नाम”, वन विद्यालय महासमुंद में हुआ वृहद वृक्षारोपण..

0
2

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामान्य वन मंडल महासमुंद द्वारा वन परिक्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत वन विद्यालय महासमुंद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की शपथ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा पौधरोपण कर किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वन विद्यालय के प्रशिक्षु, वनकर्मी, सुरक्षा श्रमिक एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सामान्य वन मंडल महासमुंद ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी का सशक्त संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here