UDYAM CG08D0001018

Home Uncategorized महासमुंद के नवैद्य कुमार बोयर को मिलेगा शिक्षा पुरस्कार, जिले का बढ़ाया...

महासमुंद के नवैद्य कुमार बोयर को मिलेगा शिक्षा पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान..एनसीसी कैडेट नवैद्य कुमार बोयर राज्य स्तरीय शिक्षा पुरस्कार से होंगे सम्मानित..

0
4

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद के नवैद्य कुमार बोयर को मिलेगा शिक्षा पुरस्कार, शिक्षा और एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला सम्मान

महासमुंद। जिले के लिए गौरव का विषय है कि शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के छात्र एवं 27 सीजी बटालियन एनसीसी के जूनियर अंडर ऑफिसर (जेयूओ) नवैद्य कुमार बोयर को शिक्षा एवं एनसीसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिष्ठित “शिक्षा पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

नवैद्य कुमार बोयर ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को देखते हुए राज्य स्तर पर यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

नवैद्य ने एनसीसी के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शिविरों और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे महाविद्यालय और एनसीसी इकाई के प्रतिभाशाली एवं अनुशासित कैडेटों में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार, एनसीसी अधिकारी, साथी कैडेटों तथा पूरे महासमुंद जिले में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय प्रबंधन एवं एनसीसी अधिकारियों ने नवैद्य को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नवैद्य भविष्य में भी शिक्षा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

नवैद्य के पिता मिथिलेश कुमार बोयर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके पुत्र की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी समाजजनो, शिक्षकों, मार्गदर्शकों, एनसीसी अधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

इस मौके पर नवैद्य कुमार बोयर का कहना है की

“यह सम्मान मेरे लिए बेहद गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, एनसीसी अधिकारियों समाजजनो और साथियों को देना चाहता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया। यह पुरस्कार मुझे भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।”

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here