*भैरमगढ़ ब्लॉक के बिरयाभूमि से इंदेर सड़क निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर कार्यपालन अभियंता ने दी तथ्यात्मक जानकारी*,,,,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- बिरियाभूमि से इंदेर सड़क निर्माण कार्य के भुगतान के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय बीजापुर ने बताया कि कार्य का नाम एल 067 -एल047 बिरयाभूमि से इदेर, पैकेज क्रमांक सीजी 17-280, लम्बाई 14 किमी, अनुबंधित राशि 373.06 लाख, ठेकेदार द्वारा उक्त सडक हेतु 4 नवम्बर 2019 को अनुबंध किया गया तथा अनुबंधनुसार 20 अगस्त 2020 तक कार्य पुर्ण किया जाना था, किन्तु ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक कार्य पुर्ण नहीं किया गया है।
ठेकेदार द्वारा 20 मार्च 2021 को 1400 मीटर मिटटी एवं जीएसबी कार्य हेतु 12.78 लाख एवं 950 मीटर मिटटी कार्य हेतु 27 जुलाई 2022 को 9.79 लाख कुल 22.57 लाख का भुगतान प्राप्त कर लिया गया है। जबकि सड़क गलत जगह बनाया गया है जिस संबंध में मुख्यालय स्तर से भी सड़क का जांच कारवाया गया एवं जांच में सड़क सही जगह में बनना नहीं पाया गया।
ठेकेदार को जब इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में विभाग को बिना सुचना दिऐ सही जगह में कार्य प्रारंभकरवाया गया। कार्य के बिल भुगतान के संबंध में स्पष्ट नियम है कि बिल बनाने पुर्व स्थल पे किये गए कार्य का लेबल बुक एवं गुणवत्ता परीक्षण कराया जाना आवश्यक है किन्तु ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक प्रायोगशाला कि स्थापना नहीं किया गया जिससे गुणवत्ता का परीक्षण किया जाना सभंव नहीं है साथ ही उक्त सड़क में पानी डालकर Rolling Compation का कार्य भी नहीं किया गया जिस कारण Earthwork layer का पुर्ण नहीं हुआ है मापदण्डानुसार कार्य पुर्णताः पश्चात ठेकेदार द्वारा सड़क का Level QCR एवं अन्य दस्तावेज देने के बाद ही बिल कि कार्यवाही की जा सकती है।
साथ ही 14 मई 2026 को कलेक्टर महोदय अनुमोदन पश्चात कार्य आदेश क्रमांक 876 से कार्य को निरस्त किया जा चुका है एवं ठेकेदार पर 72.60 लाख राशि अधिरोपित किया गया है जिस कारण ठेकेदार से 72.60 लाख कि वसूली किया जाना है पत्र के मध्यम से 07 दिवस के भीतर 21 मई 2026 तक अंतिम मुल्यांकन हेतु अपने तकनीकी अमला के साथ बुलाया गया है तत्पश्चात ही कार्य का अंतिम मुल्यांकन किया जा सकता है।
मजदूरी एवं अन्य भुगतान के संबंध में बताया कि विभागीय स्तर से निराधार ठेकेदार द्वारा पुर्व में ही 22.57 लाख का भुगतान गलत । Alingment में कार्य दिखाकर प्राप्त कर लिया गया है और वर्तमान में सही Alingment में किया जा रहा कार्य गुणवत्तापूर्वक नहीं है जिस कारण कार्य का भुगतान नहीं हुआ है।
Leave a Reply