होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाई शनि जयंती पूजा-अर्चना, दान-पुण्य एवं भंडारे का हुआ आयोजन सुनील शर्मा की रिपोर्ट

0
19

होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाई शनि जयंती
पूजा-अर्चना, दान-पुण्य एवं भंडारे का हुआ आयोजन
सुनील शर्मा की रिपोर्ट
भोपाल :-
होशंगाबाद रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने तेल, तिल एवं पुष्प अर्पित कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
श्रद्धालुओं द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य भी किया गया। कई परिवार अपने घरों से मिष्ठान एवं विभिन्न पकवान बनाकर लाए, जिन्हें गरीबों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह शनि मंदिर काफी प्राचीन एवं आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रत्येक वर्ष शनि जयंती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here