*एड़ापल्ली में जुटेगा रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज: 1 मई को सांस्कृतिक और वैचारिक महासंगम, अशोक तलांडी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*
बीजापुर दिनांक 29 अप्रैल 2026
बीजापुर: बस्तर की रुढ़ी जन्य परंपरागत पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता को सहेजने के उद्देश्य से रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा नेशनल पार्क क्षेत्र सेंड्रा के ग्राम एडापल्ली में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
आगामी 1 मई 2026, शुक्रवार को बीजापुर के एड़ापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के अशोक तलांडी द्वारा एक विशाल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक आमसभा का आयोजन निश्चित हुआ है।
रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ प्रमुख बिंदु और सामाजिक संदेश:
* सांस्कृतिक जड़ों का संरक्षण :इस आमसभा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करना और युवा पीढ़ी को अपनी वैचारिक विरासत से जोड़ना है*
*क्षेत्रीय नेतृत्व का समन्वय: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित समाज के पारंपरिक प्रमुखों— पटेल, पेरमा और गायता ने कमान संभाल ली है*
तलांडी ने कहा इनका मार्गदर्शन आयोजन को वैधानिक और पारंपरिक मजबूती प्रदान कर रहा है।
*रणनीतिक चर्चा: सूत्रों के अनुसार, इस सभा में नेशनल पार्क क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं और उनके संवैधानिक अधिकारों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है*
*एकजुटता की अपील रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी *
समाज अध्यक्ष अशोक तलांडी और प्रतिनिधियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संदेश जारी कर भावुक अपील की है।
उन्होंने कहा:यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि हमारी पहचान का उत्सव है।
तलांडी ने कहा हम अपील करते हैं कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में एड़ापल्ली पहुँचकर इस वैचारिक क्रांति का हिस्सा बने और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाए।”
तैयारियां जोरों पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज आयोजन को लेकर एड़ापल्ली और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के समिति सदस्य घर-घर जाकर लोगों को न्योता दे रहे हैं ताकि 1 मई को होने वाली यह सभा ऐतिहासिक रूप ले सके।






