Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker डोर-टू-डोर जाकर दिव्यांगजनों का किया गया सर्वे, राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं...

डोर-टू-डोर जाकर दिव्यांगजनों का किया गया सर्वे, राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0
146

डोर-टू-डोर जाकर दिव्यांगजनों का किया गया सर्वे,
राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

उत्तर बस्तर कांकेर ::::::: जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन ग्रामों में राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा लाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक द्वारा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम नाहगीदा, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम मंडागांव, बिचपारा, बड़गांव और भानुप्रतापपुर के सलीहापारा में राज्य शासन के योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई तथा उक्त ग्राम पंचायतों में जिन दिव्यांगजनों का चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं बना है, उन्हे कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में शुक्रवार को लाने के लिए ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी तथा मैदानी कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर दिव्यांगजनों का सर्वे कार्य भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here