Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर “पीडिया CRPF कैंप के पास सुदा मेट्टा पहाड़ी में जंगल में आग,...

“पीडिया CRPF कैंप के पास सुदा मेट्टा पहाड़ी में जंगल में आग, गांव और जिओ टावर पर खतरा”CRPF के जवानों की मसक़्कत से काबू किया गया आग

0
12

12 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 07:30 बजे, पीडिया CRPF कैंप के पास स्थित सुदा मेट्टा पहाड़ी की टेकरियों के जंगल में आग लग गई, जिससे आसपास के गांव और नवसंचालित जिओ मोबाइल टावर खतरे में आ गए।

इसकी सूचना मिलने पर पीडिया कैंप में स्थित CRPF की 199 वीं वाहिनी की B कंपनी के कैंप कमांडर श्री राजीव कुमार तथा कंपनी कमांडर श्री अक्षय झा सहायक कमांडेंट व कंपनी के जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिना किसी बाहरी सहायता के पानी, मिट्टी, अग्निशमन यंत्र आदि का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की जिसमें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिसके दौरान रात होने की वजह से जवानों को हल्की चोटें भी आई।

199 वीं वाहिनी की B कंपनी के जवानों ने कड़ी मेहनत कर आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया, वरना आसपास के गांवों तथा हाल ही में आम जनता के लिए संचालित हुआ जिओ टावर आग की चपेट में आ सकते थे।

आग 13 अप्रैल की दोपहर लगभग 1 बजे फिर से तेज हो गई जिस पर कुछ ही समय में पीडिया कैंप में स्थित बहादुर जवानों ने फिर से काबू पा लिया।

199 वीं वाहिनी की B कंपनी के जवानों ने कमांडेंट श्री आनंद कुमार और द्वितीय कमान अधिकारी श्री विनोद कुमार की मार्गदर्शन में तथा कैंप कमांडर श्री राजीव कुमार और कंपनी कमांडर श्री अक्षय झा के नेतृत्व में न सिर्फ आग को अपने कैंप की तरफ आने से रोका बल्कि इन पहाड़ियों की आसपास स्थित गांवों तथा मोबाइल टावर को भी आग के हवाले होने से बचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here