🕉️ बरुथिनी एकादशी पर श्रीसीताराम जी का इत्र से अभिषेक, किया गया,🕉️,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के मददेड से दीपक मरकाम की खबर*
बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम मददेड के सीता राम मंदिर में आज बरुथिनी एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का विशेष आयोजन श्री राम मन्दिर सेवा समिति के द्वारा किया गया ।
दिनांक 13 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 6 बजे से श्री सीताराम जी का सुगंधित इत्र से भव्य अभिषेक किया गया।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों को सपरिवार इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया था ,ताकि सभी भक्तगण भगवान श्रीसीताराम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में भक्ति, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान का अभिषेक किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक भावनाओं का संचार हो।।
भक्तों अधिक से अधिक संख्या में भक्तों श्रद्धालुओं ग्राम जन महिला पुरूष उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ और भगवान श्रीराम एवं माता सीता की कृपा प्राप्त की।






