,*दोंगल दोपङी,नागवेल्ली , चैत्र नवरात्रि साथ ही राम नवमी मेला सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, भव्य समापन हुआ,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*
बीजापुर, भोपाल पटनम, मददेड़

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड में पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाए गए चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी मेला का समापन बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किए।
मेला परिसर में अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना, एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
राम नवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही थीं।

मेला के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।
पुलिस बल की तैनाती के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।






