*मोहला—महतारी वंदन योजना से मिथलेश चतुर्वेदी को मिला आर्थिक संबल का लाभ एवं उनके जीवन में आए परिवर्तन को मुख्यमंत्री श्री साय से किया साझा*

0
10

मनीष कौशिक

मोहला—-राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएँ अपने परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई तथा स्वरोजगार के लिए कर रही हैं। जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के मोहला क्षेत्र की कई महिलाएँ इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले की महिलाएँ वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रहीं और महतारी वंदन योजना का लाभ तथा उनके जीवन में आए परिवर्तन को मुख्यमंत्री श्री साय से साझा किया ग्राम मोहला की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति के स्वर्गवास के बाद वे आर्थिक रूप से कमजोर हो गई थीं, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब से उन्हें महतारी वंदन योजना और सक्षम योजना का लाभ मिला है, उनके जीवन में नया बदलाव आया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन खरीदी है और वर्तमान में सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर रही हैं। साथ ही, सक्षम योजना के तहत उन्होंने एक ई-रिक्शा भी खरीदा है, जिसे वे स्वयं चलाकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। इस आय का उपयोग वे अपनी बेटी, जो कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत है, की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की लाभकारी योजनाओं ने उन्हें इस काबिल बनाया है कि आज वे एक सक्षम महिला के रूप में आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। इस प्रकार राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से खर्च और बचत करने के लिए प्रेरित कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here