Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *नारायणपुर–नक्सल मोर्चे पर ITBP की बड़ी जीत 44 वीं बटालियन ने जंगल...

*नारायणपुर–नक्सल मोर्चे पर ITBP की बड़ी जीत 44 वीं बटालियन ने जंगल से बरामद किया भारी नक्सली डंप, मंसूबों पर कड़ा प्रहार*

0
45

मनीष कौशिक

 

नारायणपुर—-नक्सल विरोधी अभियान के तहत 44वीं वाहिनी, आईटीबीपी को एक बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डंप बरामद किया गया। यह अभियान फॉरवर्ड सीओबी (COB) धोबे से संचालित किया गया सूत्रों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र से 3–4 नक्सलियों के कत्तकल गांव के कुमनार एक्सिस क्षेत्र में पहुंचने और वहां पहले से छिपाए गए नक्सल डंप की जांच करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 44वीं वाहिनी ITBP के ऑप्स ब्रांच द्वारा पहले से क्षेत्र में संचालित एरिया डॉमिनेशन पैट्रोल (ADP) की योजना में बदलाव किया गया ऑपरेशन के दौरान एक टीम ने कुमनार गांव के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि दूसरी अतिरिक्त टीम को बीडीडीएस (BDDS) दस्ते के साथ COB धोबे से रवाना किया गया। लगभग 1500 बजे, मुनार गांव के पास संदिग्ध नक्सल डंप का पता चला। इसके बाद दोनों टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी एवं सैनिटाइजेशन किया तलाशी के दौरान नक्सल डंप से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसमें वीएचएफ सेट, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली साहित्य, वर्दी, दवाइयां, दैनिक उपयोग की सामग्री और दस्तावेज शामिल हैं। गहरे जंगल और संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए कुछ अनुपयोगी सामान को मौके पर ही नष्ट किया गया सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं और बीडीडीएस क्लीयरेंस के बाद बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से COB धोबे लाया गया। इस पूरे अभियान में किसी भी प्रकार की जनहानि या सुरक्षा बलों को क्षति नहीं हुई। सभी जवान सुरक्षित वापस लौटे बरामद नक्सली सामग्री को नियमानुसार जब्ती मेमो के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है इस सफल कार्रवाई से 44 बटालियन ITBP ने एक बार फिर नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here